×

बिहार BJP ने किया नई टीम का एलान, इन लोगों के कटे पत्ते

बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 12 प्रदेश मंत्री, 4 प्रदेश महासचिव, 9 प्रवक्ता, एक कोषाध्यक्ष और एक सह कोषाध्यक्ष शामिल हैं। यह फैसला बिहार में इस साल होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया गया है।

Ashiki
Published on: 20 March 2020 10:31 AM GMT
बिहार BJP ने किया नई टीम का एलान, इन लोगों के कटे पत्ते
X

पटना: बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 12 प्रदेश मंत्री, 4 प्रदेश महासचिव, 9 प्रवक्ता, एक कोषाध्यक्ष और एक सह कोषाध्यक्ष शामिल हैं। यह फैसला बिहार में इस साल होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया गया है।

ये भी पढ़ें: अयोध्या में रामकोट की सभा और परिक्रमा स्थगित

इस टीम में जनक राम, संजीव चौरसिया, सुशील चौधरी और देवेश कुमार को बिहार बीजेपी का महामंत्री बनाया गया है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह बनाए गए हैं जबकि लाजवंती झा बीजेपी बिहार महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाई गई हैं।

वहीँ बीजेपी बिहार किसान मोर्चा के अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल बनाए गए हैं तो बीजेपी अति पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष जय नाथ चौहान बने हैं। बीजेपी अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत चौधरी बनाए गए हैं जबकि बिहार बीजेपी मुख्यालय के प्रभारी सुरेश रुंगटा बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: दुनियाभर में कोरोना का कहर: आंकड़ा जान रह जाएंगे दंग,’जनता कर्फ्यू’ सुधारेगा हालात!

सतपाल नरोत्तम कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं तो प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष तल्लू वासुकी नियुक्त किए गए हैं। वहीं प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष तुफैल कादरी बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस: इटली में लगा लाशों का ढेर, चीन से भी ज्यादा हालात ख़राब

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Ashiki

Ashiki

Next Story