×

शराबी चूहों को लगी गंदी लत, ले रहे अफीम-गांजा तक, टल्ली होकर मचा रहे उत्पात

फरीदाबाद में चूहों ने तो कमाल कर दिया। फरीदाबाद के चूहे बिहार के शराबी मूसरों से भी एक कदम आगे निकले। वे शराब के साथ गांजा और अफीम भी डकार गए हैं।

Shivani Awasthi
Published on: 9 March 2021 5:37 PM GMT
शराबी चूहों को लगी गंदी लत, ले रहे अफीम-गांजा तक, टल्ली होकर मचा रहे उत्पात
X

लखनऊ: बिहार के शराबी चूहों को शायद ही कोई भूला होगा ,जिन्होंने पुलिस के पास रखी बड़ी मात्रा में शराब पीने के साथ ही नदियों के तटबंध तक कुतर डालें थे। अब या तो ये टल्ली चूहे बिहार से एक हजार किलोमीटर दूर हरियाणा तक पहुँच गए हैं और या फिर बिहार के शराबी चूहों की हवा फरीदाबाद के चूहों को लग गयी है।

बिहार के शराबी चूहों का आतंक हरियाणा तक

दरअसल, हरियाणा के फरीदाबाद में चूहों ने तो कमाल कर दिया है। फरीदाबाद के चूहे बिहार के शराबी मूसरों से भी एक कदम आगे निकले। वे शराब के साथ गांजा और अफीम भी डकार गए हैं।

ये भी पढ़ेँ-बुंदेलखंड में बनेगा फाइटर प्लेन, एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भरेगा विकास: सीएम योगी

हजारों लीटर शराब डकार गए चूहे

जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद में पुलिस थानों के मालखाने से करीब 53.47 हजार लीटर देशी व 29.99 हजार लीटर अंग्रेजी शराब गायब हो गई। वहीं गांजा व अफीम जैसे मादक पदार्थ भी गायब मिले। जब इस बात का पता चला तो आनन फानन में मामले की जांच शुरू हो गई। हालांकि शराब गायब होने का ये मामला कुछ साल पहले बिहार में भी सामने आया था, जिसने शराबी चूहों की याद ताजा कर दी।

शराबी चूहों के ऐसे कारनामे

बता दें कि बिहार में शराबबंदी के चलते जब्‍त शराब को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक पुलिस थानों के मालखानों में रखे जाने की व्यवस्था है है। हालांकि बाद में लाखों लीटर शराब मालखानों से गायब हो गई। जांच पड़ताल हुई तो पता चला कि इतनी शराब चूहे गटक गए।

टल्ली होकर कुतर डाली सरकारी फाइलें

मामला तो तब संगीन हो गया जब शराब के नशे में टल्ली इन चूहों ने सरकारी कागजों और फाइलों को लेकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। बताया गया कि चूहों ने नदियों के तटबंध से जुड़ी सरकारी फाइलें भी कुतर डाली।

ये भी पढ़ेँ-फ्लाइट में महिला ने उतारे कपड़े: यात्री रह गए दंग, केबिन क्रू ने रस्सी से बांधा

चूहों की वजह से बाढ़ में ढह गए तटबंध

इतना ही नहीं बिहार में बाढ़ आई में तटबंध टूटने की वजह भी चूहाें को ही बताया गया। आधिकारिक स्‍तर पर बड़ा जवाब दिया गया कि चूहों ने तटबंधों में बिल बनाकर उन्‍हें कमजोर कर दिया, जिससे वे बाढ़ के हालातों में पानी का दबाव पड़ने पर तटबंध कमजोर पड़ कर ढह गए।

bihar-drunken-rats-reached-haryana-take-ganja-opium-with-alcohol

इन शराबी चूहों पर नशा इतनी सिर चढ़कर बोला कि नियोजित शिक्षकों की सरकारी फाइलें भी कुतर डाली। पता चला कि चूहों ने 40 हजार नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों वाली फाइलें भी तहस नहस कर दी।

अब ऐसे ही नशेड़ी चूहे हरियाणा में भी पाए गए हैं, जो सैकड़ो लीटर शराब डकार कर हरियाणा में इसी तरह के कारनामे करने लगे हैं।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story