×

Bihar Train Accident Live Updates: बक्सर में नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 21 डिब्बे बेपटरी, 4 की मौत, 100 घायल, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 14 लाख

Bihar Train Accident Live Updates: बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है, जबकि बाकी घायलों का इलाज नजदीकी अलग-अलग अस्पतालों में करवाया जा रहा है।

Jugul Kishor
Published on: 12 Oct 2023 9:31 AM GMT (Updated on: 12 Oct 2023 3:06 PM GMT)
Bihar Train Accident Live Updates
X

Bihar Train Accident Live Updates (Social Media)

Bihar Train Accident Live Updates: बिहार के बक्सर जनपद के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर रात एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक आनंद बिहार से गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन जाने वाली (नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस - 12506) की 21 बोगियां बीती रात 9.35 बजे रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर बेपटरी हो गईं। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जिसमें से 20 यात्रियों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें: Bihar Train Accident: बिहार के बक्सर में बड़ा रेल हादसा, मची चीख-पुकार; कई लोगों की मौत की सूचना

बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है, जबकि बाकी घायलों का इलाज नजदीकी अलग-अलग अस्पतालों में करवाया जा रहा है। उन्होने कहा मौके पर अभी भी रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। हादसा किन कारणों के चलते हुआ अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है।

ये भी पढ़ें - Bihar Train Accident: बक्सर ट्रेन हादसे के पीछे कहीं साजिश तो नहीं, कई जगहों पर टूटी मिलीं रेल पटरियां, हाईलेवल जांच में होगा खुलासा

ये भी पढ़ें - Major Train Accident 2023: साल भर में दो भयानक रेल हादसे, दहल उठा पूरा देश, पहले और अब इतने लोगों की हुई मौत



Live Updates

  • 12 Oct 2023 5:40 AM GMT

    सीएम नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख देने का किया ऐलान

    बिहार के बक्सर में रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के लिए सीएम नीतीश कुमार ने मुआवजे का ऐलान किया है। नीतीश कुमार ने मरने वाले लोगों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दे की ये घोषणा की है। ये जानकारी बिहार मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी है।

  • 12 Oct 2023 4:18 AM GMT

    मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार देने का ऐलान

    बिहार के बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन के पास बुधवार रात को दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 21 बोगियां बेपटरी हो गईं।  इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 लोग घायल हो गए। मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए और घायलों को इलाज के लिए 50 हजार रुपए देने की घोषणा की गई है। 

  • 12 Oct 2023 3:13 AM GMT

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, भयावह दृश्य है

    नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, भयावह दृश्य है। यहां की जनता ने जिस प्रकार से राहत बचाव कार्य में सहयोग किया वह सराहनीय है। यहां के लोगों ने हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं, जिलाध्यक्ष को जानकारी दी। मैंने रेल मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के कार्यलय तक जानकारी दी। राहत बचाव कार्य शुरू हो गया है। आसपास के अस्पतालों को जानकारी दी गई। रेवले की टीम आ चुकी है, हम परिचालन की व्यवस्था को सुदृढ़ करने में लगे हैं। जांच पड़ताल चल रही है।

  • 12 Oct 2023 2:11 AM GMT

    असम के सीएम बोले- स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं

    नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, मुझे आनंद विहार से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 12506 के पटरी से उतरने की खबर मिली है। हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और स्थानीय अधिकारियों और अन्य एजेंसियों के साथ संपर्क स्थापित कर रहे हैं। 


  • 12 Oct 2023 2:07 AM GMT

    दुर्घटनास्थल पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे

    नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, मुझे जैसे ही इसकी खबर मिली मैंने तुरंत रेल मंत्री, NDRF, SDRF, बिहार के मुख्य सचिव, ज़िलाधिकारी आदि अधिकारियों को सूचना दी। मैं लोगों से अपील करुंगा की वे बड़ी संख्या आएं और पीड़ित लोगों की मदद करें। इस घटना के कारण का पताया लगाया जा रहा है। 

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story