×

बर्ड फ्लू से मची आफत: खत्म किए जा रहे पक्षी, अब यहां के लिए अलर्ट जारी

बर्ड फ्लू ने अब राजधानी दिल्‍ली (Delhi) में भी दस्‍तक दे दी है। यहां से कुछ दिनों पहले 8 बत्‍तखों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिसकी अब रिपोर्ट आ गई है। सामने आई इस रिपोर्ट के मुताबिक, 3 बत्‍तख और 5 कौओं में बर्ड फ्लू (Bird Flu) की पुष्टि हुई है।

Vidushi Mishra
Published on: 11 Jan 2021 6:13 AM GMT
बर्ड फ्लू से मची आफत: खत्म किए जा रहे पक्षी, अब यहां के लिए अलर्ट जारी
X
Bird Flu का कहर: केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी, राजस्थान में और 443 पक्षियों की मौत

नई दिल्‍ली। देश के तमाम राज्यों में कहर बने बर्ड फ्लू ने अब राजधानी दिल्‍ली (Delhi) में भी दस्‍तक दे दी है। यहां से कुछ दिनों पहले 8 बत्‍तखों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिसकी अब रिपोर्ट आ गई है। सामने आई इस रिपोर्ट के मुताबिक, 3 बत्‍तख और 5 कौओं में बर्ड फ्लू (Bird Flu) की पुष्टि हुई है। संजय झील (Sanjay Lake) में मृत अवस्था में पाए गए 8 बत्‍तखों का सैंपल 9 जनवरी को जांच के लिए भेजा गया था। जिनमें से 3 बत्तखों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आगे बचाव के लिए संजय लेक में पक्षियों को खत्‍म करने का ऑपरेशन चलाया गया है। जिससे इसके फैलाव को जल्द से जल्द रोका जा सके।

ये भी पढ़ें... देश में बर्ड फ्लू से हाहाकार: सरकार ने उठाया बड़ा कदम, चिड़ियाघरों को दिए ये निर्देश

बत्तखों को खत्म करने की तैयारी

संजय झील में 8 बत्तखों के मरे पाए जाने के बाद अब उनको पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सावधानी बरतते हुए पीपीई कीट पहने हुए कर्मचारी बत्तखों को पहले पकड़ते हैं वहीं, दूसरी जगह क्रेन से गड्ढा खोदा जा रहा है। दूसरी टीम बत्तखों को खत्म करने की तैयारी कर रही है।

बता दें, दिल्ली में बीते कई दिनों से पक्षियों की मौत हो रही है। ऐसे में पिछले 4 दिन के अंदर 97 कौवे और 27 बत्तख की मौत हो चुकी है। इस बीच कल खबर सामने आई थी कि बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली के गाजीपुर मुर्गा मंडी को 10 दिन के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है। साथ ही सरकार ने जिंदा पक्षियों के आयात पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

bird flu फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...दिल्ली बर्ड फ्लू: DDA के पार्कों में अब तक 27 बत्तखों और 91 कौवों की मौत

बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए सभी उपाय

सख्ती बरतते हुए दिल्ली सरकार ने राजधानी में बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए सभी उपाय कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली के सभी जिलों के डीएम को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बर्ड फ्लू के लिए एक इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर-23890318 भी जारी किया गया है।

बर्ड फ्लू के चलते ये मंडी बंद होते ही चिकन महंगा हो गया है। वहीं अब मंडी के बजाय सीधे पोल्ट्री फार्म से चिकन की सप्लाई हो रही है। पोल्ट्री फार्म मालिकों ने अपने रेट भी सोशल मीडिया पर जारी कर दिए हैं। और तो और गाजीपुर मंडी के रेट बताते हुए भी आज सुबह एक रेट लिस्ट जारी की गई है।

ये भी पढ़ें...बर्ड फ्लू का खौफ: यहां सस्ते में मिल रहे अंडे, 40 रुपये किलो बिक रहा चिकन

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story