×

देश में बढ़ा बर्ड फ्लू का खतरा, जानिए क्या हैं वायरस के लक्षण और कैसे करें बचाव

बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए राज्य सरकारों ने अलर्ट जारी कर दिया है। इस बीमारी से पक्षी के साथ ही इंसान भी चपेट में आ सकते हैं। संक्रमित पक्षियों के पास रहने से इंसान को यह बीमारी हो सकती है।

Dharmendra kumar
Published on: 5 Jan 2021 8:09 AM GMT
देश में बढ़ा बर्ड फ्लू का खतरा, जानिए क्या हैं वायरस के लक्षण और कैसे करें बचाव
X
यूरोप, रूस और मंगोलिया देशों की यात्रा के दौरान पक्षियों की करीब 370 प्रजातियां भारत आती जाती हैं। इस तरह भारत पक्षियों की बीमारियों के लिए एक जैविक हॉट स्पॉट बन जाता है।

नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच देश के कई राज्यों को बर्ड फ्लू ने अपनी चपेट में ले लिया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, हरियाणा और केरल में बर्ड फ्लू फैल चुका है। इन राज्यों में सिर्फ कुछ दिनों में सैंकड़ों पक्षियों की मौत हो चुकी है। राज्य सरकार ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है और स्थिति से निपटने के लिए सक्रियता से कदम उठा रही हैं। हिमाचल प्रदेश में मछली, मुर्गे व अंडों की बिक्री पर रोक लगा दी गई हैं।

बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए राज्य सरकारों ने अलर्ट जारी कर दिया है। इस बीमारी से पक्षी के साथ ही इंसान भी चपेट में आ सकते हैं। संक्रमित पक्षियों के पास रहने से इंसान को यह बीमारी हो सकती है। यह वायरस आंख, मुंह और नाक से इंसानों के शरीर में प्रवेश करता है। जिन राज्यों में बर्ड फ्लू पाया गया है वहां लगातार पक्षियों की मौत हो रही है। आई जानते हैं इसके क्या लक्षण हैं और इलाज।

क्‍या है बर्ड फ्लू

एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) वायरस को बर्ड फ्लू के नाम से जाता है। यह खतरनाक वायरस इंसानों और पक्षियों को अपनी चपेट में लेता है। बर्ड फ्लू संक्रमण से मुर्गी, टर्की, गीस और बत्तख की प्रजाति जैसी पक्षियां अधिक प्रभावित होती हैं। इसके संक्रमण से इंसान और पक्षियों की मौत तक हो सकती है।

ये भी पढ़ें...भारत में हाई अलर्ट: देश पर नए संकट का खौफ, लाखों मुर्गियों की मौत से बढ़ा खतरा

Bird Flu in India

क्या हैं लक्षण

बर्ड फ्लू के लक्षण आमतौर पर सामान्य फ्लू जैसे ही होते हैं। एच5एन1 वायरस पक्षियों के फेफड़ों पर हमला करता है। इससे न्यूमोनिया का खतरा रहता है। सांस लेने की तकलीफ, गले में खराश, तेज बुखार, मांसपेशियों और पेट दर्द। इसके साथ ही दस्त होना हर वक्‍त उल्‍टी जैसा सा महसूस होना और निमोनिया होने लगता है। आंख में कंजंक्टिवाइटिस की शिकायत होती है। अगर ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत डाॅक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें...दहल उठी चीनी सेना: इसलिए भारत के आगे झुका ड्रैगन, राफेल ने दिखाया दम

बर्ड फ्लू का इलाज

वायरस से संक्रमित शख्स का इलाज एंटीवायरल ड्रग ओसेल्टामिविर (टैमीफ्लू) (oseltamivir (Tamiflu) ) और ज़ानामिविर (रेलेएंजा) (zanamivir (Relenza)) से होता है। इस वायरस से संक्रमित लोगों को पूरी तरह से आराम करना चाहिए। हेल्दी भोजन करना चाहिए जिसमें अधिक से अधिक लिक्विड हो। बर्ड फ्लू अन्य लोग संक्रमित ना हो इसके लिए मरीज को एकांत में रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें...बर्ड फ्लू से हड़कंप: यहां 1800 की मौत, कई राज्यों में हाई अलर्ट, धारा-144 लागू

जिन इलाकों में बर्ड फ्लू संक्रमण फैला हो, वहां जाते समय एहतियात बरतनी चाहिए। मास्क लगाकर रखें। नॉनवेज खरीदते समय साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story