×

BJP को देश की बड़ी कंपनियों ने दिया करोड़ों का चंदा, स्वामी ने लगाए गंभीर आरोप

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 2018-19 के बीच कुल 743 करोड़ रुपये चंदा मिला है। बीजेपी को मिले चंदे की जानकारी चुनाव आयोग में जमा किए गए दस्तावेजों से मिली है। बीजेपी ने 31 अक्टूबर को चुनाव आयोग में हलफनामे दायर कर इस बात की जानकारी दी थी।

Dharmendra kumar
Published on: 13 Nov 2019 9:56 AM GMT
BJP को देश की बड़ी कंपनियों ने दिया करोड़ों का चंदा, स्वामी ने लगाए गंभीर आरोप
X

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 2018-19 के बीच कुल 743 करोड़ रुपये चंदा मिला है। बीजेपी को मिले चंदे की जानकारी चुनाव आयोग में जमा किए गए दस्तावेजों से मिली है। बीजेपी ने 31 अक्टूबर को चुनाव आयोग में हलफनामे दायर कर इस बात की जानकारी दी थी।

इस जानकारी को सोमवार को सार्वजनिक कर दिया गया। बीजेपी को मिला चंदा कांग्रेस समेत अन्य सभी छह राष्ट्रीय पार्टियों को मिले संयुक्त राशि से तीन गुना अधिक है। कांग्रेस को चंदे में 147 करोड़ रुपये मिले हैं। बीजेपी को साल 2018-19 में सबसे ज्यादा दान प्रोग्रेसिव इलेक्ट्रोरल ट्रस्ट द्वारा दिया गया। इसने बीजेपी को 356 करोड़ रुपए चंदा दिया है।

यह भी पढ़ें...कल इन तीन बड़े मामलों पर फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट, जानिए इसके बारे में सब कुछ

यह जानकारी सामने आने के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुब्रमण्यम स्वामी ने चंदे पर बीजेपी पर हमला किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि टाटा ने बीजेपी को भारी राशि चंदे में दी है। अगर सरकार एयर इंडिया की कमान टाटा को सौंपती है तो यहां कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंट्रेस्ट होगा।



बीजेपी को सबसे अधिक चंदा टाटा समूह द्वारा नियंत्रित संस्था प्रोग्रेसिव इलेक्टोरल ट्रस्ट ने दी है। यह चंदा 356 करोड़ रुपए का है। चुनाव आयोग में जमा दस्तावेजों के मुताबिक भारत के सबसे धनी ट्रस्ट- द प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने बीजेपी को 67 करोड़ रुपए का चंदा दिया है जबकि, इस ट्रस्ट ने कांग्रेस को 39 करोड़ रुपए चंदा दिया। इस ट्रस्ट को भारती ग्रुप, हीरो मोटोकॉर्प, जुबिलियेंट फूडवर्क्स, ओरिएंट सीमेंट, डीएलएफ, जेके टायर्स जैसे कॉरपोरेट घरानों का समर्थन है।

यह भी पढ़ें...पाकिस्तान ने सीमा पर की गोलीबारी, सेना ने ढेर किए 4 पाक सैनिक, कई चौकियां तबाह

इसके अलावा आदित्य बिड़ला समूह के जनरल इलेक्टोरल ट्रस्ट ने बीजेपी को 28 करोड़ और कांग्रेस को 2 करोड़ रुपए चंदा दिया। इसके अलावा, ट्रिम्फ इलेक्टोरल ट्रस्ट ने बीजेपी को 5 करोड़, हार्मोनी ग्रुप ने 10 करोड़, जनहित इलेक्टोरल ट्रस्ट और न्यू डेमोक्रेटिक इलेक्टोरल ट्रस्ट ने बीजेपी को 2.5-2.5 करोड़ रुपए चंदे में दिए हैं।

हीरो समूह- 12 करोड़

आईटीसी- 23 करोड़

निरमा- 05 करोड़

प्रगति समूह- 3.25 करोड़

माइक्रो लैब्स- 3 करोड़

बीजी शिरके कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी- 15 करोड़

आदि एंटरप्राइजेज- 10 करोड़

लोधा डेवलपर्स- 4 करोड़

मॉडर्न रोड मेकर्स- 15 करोड़

जेवी होल्डिंग्स- 5 करोड़

सोम डिस्टिलरीज- 4.25 करोड़

यह भी पढ़ें...CJI का दफ्तर RTI के दायरे में होगा या नहीं, SC आज सुनाएगा फैसला

चुनाव आयोग को राजनीतिक दल उस चंदे की जानकारी देते हैं जो उसे 20,000 रुपए या इससे अधिक की रकम मिली हो। इसका पेमेंट चेक या ऑनलाइन किया गया हो। चुनावी बॉन्ड के रूप में प्राप्त चंदा भी इस जानकारी में शामिल नहीं होता है। चुनाव संहिता के मुताबिक राजनीतिक पार्टियों के लिए वित्त वर्ष के दौरान मिलने वाले कुल चंदे का खुलासा करना आवश्यक है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story