×

BJP अध्यक्ष का आदेश, 14 अप्रैल को गरीबों को बांटें मास्क और राशन

देश इस समय कोरोना से जंग लड़ रहा है। ऐसे में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती पर पार्टी कार्यकर्ताओं से गरीबों की मदद करने को कहा है।

Aradhya Tripathi
Published on: 12 April 2020 12:42 PM GMT
BJP अध्यक्ष का आदेश, 14 अप्रैल को गरीबों को बांटें मास्क और राशन
X

नई दिल्ली: पूरा देश इस समय कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। देश में इस वायरस को लेकर हाहाकार मचा है। इस वायरस को रोकने के लिए सरकार द्वारा 21 दिनों तक देश में लॉकडाउन लगाया गया है। जिसकी मियाद 14 अप्रैल को खतम हो रही है। लेकिन देश में कोरोना का कहर कम नहीं हुआ है। ऐसे में संभावना है कि सरकार द्वारा लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में गरीबों व दिहाड़ी मजदूरों को काफी दिक्कत हो रही है। ऐसे में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती पर पार्टी कार्यकर्ताओं से गरीबों की मदद करने को कहा है।

14 अप्रैल को गरीबों को बांटे मास्क और राशन

ये भी पढ़ें- दो हफ्ते के लिए बढ़ेगा लॉकडाउन! पीएम मोदी इस दिन कर सकते हैं एलान

देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से 14 अप्रैल संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर अपने क्षेत्र में गरीबों को राशन और मास्क बांटने को कहा है। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम रविवार को जारी संदेश में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों और भाजपा शासित राज्यों में मुख्यमंत्रियों से पार्टी कार्यकर्ताओं को आंबेडकर जयंती पर एक वीडियो संदेश भेजने को भी कहा है जिसमें उनसे गरीबों को राशन एवं मास्क बांटने की अपील की गयी हो।

सोशल मीडिया पर शेयर करें तस्वीर

ये भी पढ़ें- अभी-अभी भूकंप से हिला भारत, डर के मारे घरों से भागे लोग

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को 14 अप्रैल को अपने घर में आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर इसकी फोटो सोशल मीडिया पर भी साझा करना चाहिये। नड्डा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को संविधान के आदर्शों का पालन करने और कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में सरकार के निर्देशों का अनुसरण करने की शपथ भी लेनी चाहिये। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को संविधान, सामाजिक समानता और समरसता के बारे में डा आंबेडकर के विचारों पर निबंध भी लिखना चाहिये।

सोशल डिस्टेंसिंग का करें पालन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हमें एक दूसरे से दूरी बनाये रखना इस समय बहुत जरूरी है। इसलिए हमें कोरोना वायरस से बचाव संबंधी मानकों का पालन करते हुए अपने इलाके की गरीब बस्तियों में राशन और मास्क वितरित करना है। नड्डा ने इस काम में स्वच्छता के मानकों का भी पालन सुनिश्चित करने की कार्यकर्ताओं से अपील की।

ये भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्रालयः कोरोना संक्रमित 716 मरीज ठीक हुए

बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिये गरीब बस्तियों में अभियान चलाने का आह्वान किया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नेता और कार्यकर्ता कोरोना वायरस के खिलाफ संघर्ष में केन्द्र सरकार के प्रयासों की जानकारी जमीनी स्तर पर लोगों को दें।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story