बीजेपी का कांग्रेस पर जोरदार हमला, जारी की ‘कांग्रेस फाइल्स‘ नाम की सीरीज, 4.82 लाख करोड़ के भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

वीडियो सीरीज में बीजेपी ने कांग्रेस के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पहली सीरीज में कांग्रेस सरकार के दौरान हुए कथित घोटालों का जिक्र किया है। आरोप लगाया गया है कि यूपीए सरकार के दौरान 48,20,69,00,00,000 रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है।

Ashish Pandey
Published on: 2 April 2023 4:00 PM GMT (Updated on: 2 April 2023 4:18 PM GMT)
बीजेपी का कांग्रेस पर जोरदार हमला, जारी की ‘कांग्रेस फाइल्स‘ नाम की सीरीज, 4.82 लाख करोड़ के भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
X
congress files series first episode (Photo-Social Media)

नई दिल्ली जैसे-जैसे लोकसभा 2024 का चुनाव नजदीक आता जा रहा है। वैसे ही राजनीति भी गरमाने लगी है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सभी पार्टियां अपनी गोटियां सेट करने में लगी हैं। चाहे वह भाजपा हो या कांग्रेस या आप या सपा हर कोई एक दूसरे को शह और मात देने में लगा है। अब भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। बीजेपी ने रविवार को कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ‘कांग्रेस फाइल्स‘ नाम की एक सीरीज शुरू की। इस वीडियो सीरीज में बीजेपी ने कांग्रेस के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पहली सीरीज में कांग्रेस सरकार के दौरान हुए कथित घोटालों का जिक्र किया गया है। आरोप लगाया गया है कि यूपीए सरकार के दौरान 48,20,69,00,00,000 रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। वीडियो में यह भी कहा गया है कि यह इतना सारा रुपये है कि जुबान तक लड़खड़ा जाए। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों की सरकार बन गई थी, लेकिन मनमोहन सिंह खामोश रहे। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस के घोटालों और भ्रष्टाचार की कीमत देश को चुकानी पड़ी और हमारा देश प्रगति और उन्नति के रास्ते पर कांग्रेस की वजह से पिछड़ गया।

क्या-क्या कहा वीडियो में?

भाजपा की ओर से जारी इस वीडियो में कहा गया है कि कांग्रेस ने जनता की गाढ़ी कमाई के 48 खरब 20 अरब 69 करोड़ रुपये लूटे हैं। इस दौरान कोयला से लेकर 2-जी और कॉमनवेल्थ घोटाले तक का जिक्र इस वीडियो में किया गया है। कहा गया है कि 48 खरब 20 अरब 69 करोड़ रुपये से देश की सुरक्षा से लेकर प्रगति तक के न जाने कितने काम किए जा सकते थे।

वीडियो में कहा गया है कि इतने रुपयों में तो 24 आईएनएस विक्रांत, 300 राफेल विमान और 1000 मंगल मिशन बनाए या खरीदे जा सकते थे। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस के घोटालों और भ्रष्टाचार की कीमत देश को चुकानी पड़ी और हमारा देश प्रगति और उन्नति के रास्ते पर कांग्रेस की वजह से पिछड़ गया।

यह नहीं बीजेपी ने कांग्रेस सरकार के 10 सालों की चर्चा की है। इसमें अगस्ता वेस्टलैंड के सीईओ पर रिश्वत देने, वीवीआईपी हेलीकाप्टर खरीद में 350 करोड़ रिश्वत का आरोप लगाया है। इसके अलावा एक लाख 86 हजार करोड़ के कोयला घोटाले, एक करोड़ 76 लाख करोड़ के 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले तक का भी जिक्र इस वीडियो में किया गया है।
वहीं, करीब 10 हजार करोड़ के मनरेगा घोटाले, 70 हजार करोड़ के कामनवेल्थ घोटाले और इटली से हेलीकाप्टर सौदे में 362 करोड़ की रिश्वत लेने का भी जिक्र बीजेपी ने इस वीडियो में किया है।

ये तो सिर्फ झांकी है, पिक्चर अभी बाकी है

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों की सरकार बन गई थी, लेकिन मनमोहन सिंह खामोश रहे।
वीडियो के अंत में कहा गया, ‘कांग्रेस के घोटालों की ये तो सिर्फ झांकी है, पिक्चर अभी बाकी है। कांग्रेस मतलब करप्शन के अगले एपिसोड में देखिए- पेटिंग की कीमत 2 करोड़ रुपये थी, उस दो करोड़ के लिए गांधी परिवार धमकी का भी इस्तेमाल कर रहा था।‘‘ इस वीडियो को जारी कर बीजेपी ने कांग्रेस पर तगड़ा हमला बोला है अब देखना यह होगा कि कांग्रेस इसका जवाब किस तरह से देती है।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story