×

आपातकाल के 45 साल: कांग्रेस पर BJP का हमला, ऐसे की निंदा

लोकतंत्र के इतिहास में 25 जून 1975 का दिन भारत के लिए एक काला दिन है। इसी दिन इंदिरा गांधी के कहने पर तत्कालीन राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगायी था। आज इस घटना के 45 साल हो चुके हैं। लेकिन इसे लेकर भाजपा कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ती है।

suman
Published on: 25 Jun 2020 4:44 AM GMT
आपातकाल के 45 साल: कांग्रेस पर BJP का हमला, ऐसे की निंदा
X

नई दिल्ली : लोकतंत्र के इतिहास में 25 जून 1975 का दिन भारत के लिए एक काला दिन है। इसी दिन इंदिरा गांधी के कहने पर तत्कालीन राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगायी था। आज इस घटना के 45 साल हो चुके हैं। लेकिन इसे लेकर भाजपा कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ती है। आपातकाल के लिए जिम्मेदार कांग्रेस को ट्विटर ट्रोल किया जा रहा है। आज भी उस घटना के लिए कांग्रेस की खिंचाई हो रही है।

यह पढ़ें... अभी बंद हुई इंटरनेट सेवा: आतंकियों को खोज कर मारा, तीन और निशाने पर



लोकतंत्र का काला अध्याय

बीजेपी की ओर से आज एक वीडियो शेयर किया गया, जिसका शीर्षक है- 25 जून 1975, आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय। बीजेपी ने एक और ट्वीट किया और लिखा, 'कांग्रेस की काली करतूत और भारतीय लोकतंत्र के सबसे दुःखद अध्याय 25 जून 1975 आपातकाल के विरोध में उठे हर स्वर का हृदय से वंदन।'

इस पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'भारत उन सभी महानुभावों को नमन करता हूं, जिन्होंने भीषण यातनाएं सहने के बाद भी आपातकाल का जमकर विरोध किया। ये हमारे सत्याग्रहियों का तप ही था, जिससे भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों ने एक अधिनायकवादी मानसिकता पर सफलतापूर्वक जीत प्राप्त की।'



बता दें कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के कहने पर भारतीय संविधान की धारा 352 के तहत 21 माह के लिए आपातकाल की घोषणा की थी। यह भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास का विवादास्पद और अलोकतांत्रिक काल था। आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए और नागरिक अधिकारों को खत्म कर दिए गए। इंदिरा गांधी के राजनीतिक विरोधियों को कैद कर लिया गया था। इसका लोगों में बहुत गुस्सा था। 1977 का चुनाव इंदिरा गांधी हार गई थीं।

यह पढ़ें... इस एक्ट्रेस का खुलासा, नहीं करेंगी शादी, न किसी को डेट, जानिए क्यों

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

suman

suman

Next Story