×

ऐसी खूनी झड़प: हर तरफ लाशें ही लाशें, पुलिस ने 8 लोगों को पहनाई हथकड़ी

यहां जमीन विवाद के चलते खूनी झड़प हो गई। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना में पुलिस ने आत लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Aradhya Tripathi
Published on: 2 Jun 2020 9:44 AM GMT
ऐसी खूनी झड़प: हर तरफ लाशें ही लाशें, पुलिस ने 8 लोगों को पहनाई हथकड़ी
X

विवाद से आज तक किस का भला हुआ है। ये बात हर कोई जानता है लेकिन इस पर आमल कोई नहीं करता। लोग छोटे-छोटे विवादों में एक दूसरे की जान तक ले लेते हैं। और अगर विवाद जमीन के लिए हो तब तो लोग अपने भाई तक को नहीं छोड़ते। ऐसा ही एक ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से सामने आ रहा है। यहां जमीन विवाद के चलते खूनी झड़प हो गई। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना में पुलिस ने आत लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

सामुदायिक रास्ते को लेकर हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूरी घटना हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई उपमण्डल के बांदली गाँव की यह घटना है। जहां गांव में एक समुदायिक रास्ते को लेकर 2 गुटों में काफी लंबे अरसे से तनातनी का माहौल बना हुआ था। जिसके चलते आखिरकार आज सुबह दोनों गुटों में मामूली कहासुनी के बाद झड़प हो गई।

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड का काला साल: सिर्फ 34 दिनों में 11 हस्तियों ने कहा अलविदा, शोक में डूबा देश

जिसके बाद ये मामूली कहासुनी और झड़प एक भीषण खुनी संघर्ष में बदल गई। इसके बाद एक ही परिवार के तीन भाइयों को गंभीर हालत में शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा तीनों व्यक्तियों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

पुलिस ने किया 8 लोगों को गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- सावधान: आज इन शहरों में होगी भारी बारिश, इतनी स्पीड से चलेंगी हवाएं

खूनी संघर्ष में सीरियस हेड इंजरी के कारण 51 वर्षीय बिशन सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी बांदली की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि 43 वर्षीय चंद्र सिंह पुत्र मेहर सिंह व 54 वर्षीय प्रताप सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी बांदली को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर भेजा गया है। उपरोक्त तीनों लोग एक ही परिवार के सदस्य है और सगे भाई है। पुलिस ने मामले में नामजद बांदली गाँव के 8 लोगों गिरफ्तार किया है। पुलिस मामला दर्ज करके छानबीन में जुट गई है। मामले की पुष्टि करते हुए पांवटा साहिब के डीएसपी सोमदत्त ने बताया की पूरे मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story