×

सावधान: आज इन शहरों में होगी भारी बारिश, इतनी स्पीड से चलेंगी हवाएं

कोरोना वायरस ने हमारे देश की अर्थव्यवस्था को जो जख्म  दिए हैं, उन्हें भरने का समय अब आ गया है। मानसून ने भारत में दस्तक दे दी है। केरल में इस समय अच्छी बारिश हो रही है। यूपी, बिहार और देश के बाकी राज्यों में भी मानसून जल्द ही दस्तक देने वाला है।

Aditya Mishra
Published on: 2 Jun 2020 9:23 AM GMT
सावधान: आज इन शहरों में होगी भारी बारिश, इतनी स्पीड से चलेंगी हवाएं
X

नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने हमारे देश की अर्थव्यवस्था को जो जख्म दिए हैं, उन्हें भरने का समय अब आ गया है। मानसून ने भारत में दस्तक दे दी है। केरल में इस समय अच्छी बारिश हो रही है। यूपी, बिहार और देश के बाकी राज्यों में भी मानसून जल्द ही दस्तक देने वाला है। मानसून किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है।

दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि मानसून से अर्थव्यवस्था को भी काफी लाभ पहुंचने वाला है। क्योंकि देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का करीब 45 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण अर्थव्यवस्था है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था के योगदान को देखते हुए कृषि सेक्टर बेहद अहम है। और कृषि क्षेत्र के लिए मॉनसून अमृत की तरह है क्यों कि इससे खेत सीधे सींच जाते हैं और रिजर्वायर भी भरे रहते हैं। भले ही इससे भारतीय अर्थव्यवस्था का रुख पूरी तरह से न बदले, खाद्यान्न कीमतों पर इसका अच्छा असर होगा।

यूपी में अगले 2 घंटे में आंधी-तूफान के साथ हो सकती है बारिश मौसम विभाग ने दी चेतावनी

आज इन राज्यों में हो सकती है बारिश

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो घंटों में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश का अनुमान जताया है।

इस दौरान 20-40 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी चलेगी। मौसम विभाग ने मंगलवार को दिल्ली में बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो घंटों के दौरान हरियाणा के करनाल, सोनीपत और पानीपत को अलावा उत्तर प्रदेश के शामली, बागपत, गाजियाबाद, मोदीनगर, मेरठ और दिल्ली के कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

यहां हो रही भयंकर बारिश, तीन दिनों तक बाहर निकलने पर खतरा, 9 जिलों में अलर्ट

जानिए कब पहुंचेगा आपके राज्य में मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 15 से 20 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। वहीं झारखंड में तो यह 15 जून तक पहुंच जाएगा। इसी तरह राजधानी दिल्ली में 20 जून के बाद मानसून दस्तक देगा वहीं महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में भी इसी दौरान मानसून आ सकता है।

मानसून आगे बढ़ रहा है और तेजी से अन्य राज्यों में दस्तक देने की तैयारी में है। सबकुछ ठीक रहा तो अगले 10 दिनों में यह आगे बढ़ते हुए उत्तर भारत की सीमाओं को छूने की तैयारी में है।

सुधरेगी अर्थव्यवस्था: केरल के तट से टकराया मानसून, होगी झमाझम बारिश

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story