×

गुपचुप तरीक से पाकिस्तान पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, मचा हंगामा, देखें वायरल Video

फिल्म एक्टर और पूर्व लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा गुपचुप तरीक से पाकिस्तान पहुंच गए हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा पाकिस्तान के लाहौर में एक शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

Dharmendra kumar
Published on: 21 Feb 2020 8:10 AM GMT
गुपचुप तरीक से पाकिस्तान पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, मचा हंगामा, देखें वायरल Video
X

नई दिल्ली: फिल्म एक्टर और पूर्व लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा गुपचुप तरीक से पाकिस्तान पहुंच गए हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा पाकिस्तान के लाहौर में एक शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस समारोह के दौरान उन्होंने तस्वीरें भी खिंचवाईं।

पाकिस्तान के परवेज मुगल नाम के फोटोग्राफर ने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा भी दिख रहे हैं। परवेज ने फोटो शेयर करते हुए लिखा हना और अहमद की कव्वाली नाइट पर रीमा और शत्रु जी. हैपनिंग नाऊ।

लेकिन पाकिस्तान जाने और इस वायरल हो रहे वीडियो पर बीजेपी के पूर्व नेता शत्रुघ्न सिन्हा की ओर से कोई बयान नहीं आया है। शत्रुघ्न सिन्हा की इस तस्वीर बवाल मचना तय है।

यह भी पढ़ें...खुला था 2 महीने से बंद रास्ता: अब हो गया बंद, शाहीनबाग के चलते था बुरा हाल

इसी शादी में पाकिस्तानी स्टार रीमा भी शामिल हुई थीं। भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण संबंधों की वजह से कुछ लोग शत्रुघ्न सिन्हा के पाकिस्तानी शादी में शरीक होने को लेकर आश्चर्य जता रहे हैं।

वीडियो में शत्रुघ्न सिन्हा पाकिस्तानी स्टार रीमा व अन्य मेहमानों के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। शत्रुघ्न ने ब्लैक सूट पहना हुआ है और उस पर एक मफलर भी डाला है।

यह भी पढ़ें...जानिए कौन है ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने वाली लड़की, येदियुरप्पा ने…

गौरतलब है कि हाल ही में सलमान खान ने एक पाकिस्तानी शो में परफॉर्म करने से इंकार कर दिया था। पिछले साल सिंगर मीका सिंह के पाकिस्तान में एक शादी समारोह में परफॉर्म करने पर भी विवाद हुआ था।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story