×

ट्रंप को पसंद ये बॉलीवुड फ़िल्में, कहा- फिल्मों में भांगड़ा और म्यूजिक होता है बेहतरीन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मोटेरा स्टेडियम में भारतीयों को संबोधित किया और अपने भाषण में उन्होंने बॉलीवुड मूवीज का भी जिक्र किया। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के कलाकारों और फिल्मों की भी खुलकर तारीफ की। उन्होंने शाहरुख खान-काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का जिक्र किया।

SK Gautam
Published on: 24 Feb 2020 10:11 AM GMT
ट्रंप को पसंद ये बॉलीवुड फ़िल्में, कहा- फिल्मों में भांगड़ा और म्यूजिक होता है बेहतरीन
X

अहमदाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दो दिवसीय भारत के दौरे पर हैं। डोनाल्ड ट्रंप आज 24 फरवरी को भारत पहुंचे। सोमवार सुबह 11 बजे के करीब अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरे देशवासियों ने उनका तहे दिल से स्वागत किया।

फिल्म शोले और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की तारीफ किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मोटेरा स्टेडियम में भारतीयों को संबोधित किया और अपने भाषण में उन्होंने बॉलीवुड मूवीज का भी जिक्र किया। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के कलाकारों और फिल्मों की भी खुलकर तारीफ की। उन्होंने शाहरुख खान-काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का जिक्र किया।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में कहा कि भारतीय सिनेमा का आकार बहुत बड़ा है। यहां हर साल लगभग दो हजार फिल्में बनती हैं। यहां की फिल्मों में भांगड़ा और म्यूजिक बेहतरीन होता है। उन्होंने शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और शोले की भी तारीफ की। डोनाल्ड ट्रंप बोले कि भारत ने दुनिया को सचिन, विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी दिए।

ये भी देखें: सुधर जाओ आतंकियों! अब खैर नहीं, भारत को मिला अमेरिका का साथ

फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की डोनाल्ड ट्रंप ने की तारीफ

बता दें पिछले दिनों डोनाल्ड ट्रंप ने आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान की भी सराहना की थी। दरअसल ब्रिटिश एक्टिविस्ट पीटर गैरी टैचेल ने शुभ मंगल ज्यादा सावधान से जुड़ा एक ट्वीट शेयर किया था। उन्होंने लिखा बॉलीवुड की एक रोमांटिक कॉमेडी रिलीज हुई है।

भारत में समलैंगिकता को वैध करने के बाद अब इस फिल्म के सहारे देश के बुजुर्ग लोगों को समलैंगिकता के प्रति जागरुक और जीतने की कोशिश की जा रही है। वाह! पीटर के इस ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए ट्रंप ने फिल्म को शानदार कहा था। इस भारत यात्रा में ट्रंप और मोदी के बीच कई योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। भारत दौरे में ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और बेटी इवांका ट्रंप भी साथ आई हैं।

ये भी देखें: मोदी-ट्रंप की यारी: एक मछुआरे का बेटा-दूसरा चाय वाला, दोनों में ये समानताएं

SK Gautam

SK Gautam

Next Story