×

गुजरात में टूटा पुल: खाई में गिरीं कारें, कई घायल

जानकारी के अनुसार मूसलाधार बारिश की वजह से पुल के नीचे की जमीन खिसक गई थी, जिसके चलते पुल ढह गया। पुल ढहने से करीब 500 मीटर तक सड़क में दरार आ गई है।

Shivakant Shukla
Published on: 19 July 2023 12:03 PM GMT
गुजरात में टूटा पुल: खाई में गिरीं कारें, कई घायल
X

नई दिल्ली: बाढ़ की मार झेल रहे गुजरात से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के जूनागढ़ में भारी बारिश के बाद एक सड़क पुल टूट गया, जिसमें कई लोग घायल हो गये हैं। ये हादसा जूनागढ़ के मलंका गांव के पास हुआ।

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

हादसे में कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने लोगों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें— इमरान के झूठ पर पाकिस्तानी मैगजीन ने दुनिया के सामने किया हैरतअंगेज खुलासा…

जानकारी के अनुसार मूसलाधार बारिश की वजह से पुल के नीचे की जमीन खिसक गई थी, जिसके चलते पुल ढह गया। पुल ढहने से करीब 500 मीटर तक सड़क में दरार आ गई है।

हादसे के वक्त थम सी गई थी लोगों की सासें

बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय पुल से कुछ वाहन गुजर रहे थे। पुल टूटने के बाद वाहनों में सवार लोगों की मानो सांसे थम सी गई थी। पुल के आसपास खेतों में काम कर रहे लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस हादसे के बाद रास्ता बंद हो गया है और वाहनों को दूसरे रास्ते से जाना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें— BJP नेता की दर्दनाक मौत! घर में घुसकर 5 को उतारा मौत के घाट

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story