×

पाकिस्तानी जवान भारत में: सीमा पार से की घुसपैठ, BSF ने सबको पकड़ा

पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से भारतीय सुरक्षा बलों ने 6 युवकों को गिरफ्तार किया। पता चला कि गिरफ्तार युवक पाकिस्तानी है।

Shivani Awasthi
Published on: 9 Jan 2021 3:52 AM GMT
पाकिस्तानी जवान भारत में: सीमा पार से की घुसपैठ, BSF ने सबको पकड़ा
X

चंडीगढ़: पाकिस्तान की ओर से 400 आतंकियों के घुसपैठ करने को लेकर लगातार खबरे आ रही हैं। आतंकियों की इन नापाक साजिशों के बीच पाकिस्तानी सैनिक भी भारतीय सीमा में गुपचुप तरीके से प्रवेश में लगे हुए हैं। भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पंजाब की भारत-पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा पर स्थित इलाके से 6 पाकिस्तानी युवकों को पकड़ा है।

पंजाब के भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 6 पाकिस्तानी युवक गिरफ्तार

दरअसल, पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से भारतीय सुरक्षा बलों ने 6 युवकों को गिरफ्तार किया। सभी की उम्र 20 -21 साल बताई जा रही है। जांच में पता चला कि गिरफ्तार युवक पाकिस्तानी है। इन युवकों को बीती देर शाम अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र से पकड़ा गया।

ये भी पढ़ेंः छत्तीसगढ़: आज से नक्सलियों के गढ़ में CM बघेल, जमीनी हकीकत का लेंगे जायजा

BSF ने पकड़ा घुसपैठिए, हो रही पूछताछ

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार सभी युवकों को फ़िलहाल खुफिया एजेंसियों के हवाले कर दिया गया है। जहां सुरक्षा बल और ख़ुफ़िया एजेंसियों की संयुक्त टीम उनसे पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वे पाकिस्तान से भारत की सीमा में धोखे से प्रवेश कर गए या उन्होंने इरादतन ऐसा किया। वहीं अगर वे जानबूझ के यहां आये हैं तो उनका मकसद क्या है। इसके अलावा पाकिस्तान से और कितने लोगों ने उनके साथ बॉर्डर पार किया है।

ये भी पढ़ेंः गोरखपुर में बर्ड फ्लू से खौफ: चिकन के दाम में भारी गिरावट, 60 रुपये हुआ सस्ता

बीएसएफ महानिरीक्षक और उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की मुलाक़ात

बता दें कि इसके पहले ही जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की मुलाक़ात बीएसएफ के महानिरीक्षक एन एस जमवाल से हुई थी, जिसमे दोनों के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा और घुसपैठ को लेकर वार्ता हुई। इस दौरान बीएसएफ प्रमुख ने राज्यपाल सिन्हा को सीमावर्ती इलाकों के हालातों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी थी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story