×

सेना के जवान ने खुद को एके 47 से गोली मारकर उड़ाया, मची खलबली

इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ से आ रही है। यहां के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में बीएसएफ जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से सुरक्षा बलों में खलबली मच गई है।

Aditya Mishra
Published on: 6 Jun 2020 10:13 AM GMT
सेना के जवान ने खुद को एके 47 से गोली मारकर उड़ाया, मची खलबली
X

कांकेर: इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ से आ रही है। यहां के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में बीएसएफ जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से सुरक्षा बलों में खलबली मच गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुरेश कुमार 157वीं बटालियन में तैनात था। उसके साथ अन्य जवानों को शुक्रवार को नक्सल विरोधी आपरेशन के लिए रवाना किया गया था। दल के जवान जब शनिवार सुबह वापस लौट रहे थे।

आर्मी अस्पताल में मिला जवान का शव: कोरोना से था संक्रमित, की आत्महत्या

तब अपने कैंप से करीब दो सौ मीटर पहले सुरेश ने अपनी सर्विस रायफल एके 47 से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने के फौरन बाद मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना पखांजूर इलाके के नजदीक गोड़ा और डोटोमेट गांव के बीच हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद अन्य जवानों ने शव को कैंप में पहुंचाया। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है लेकिन अभी कारणों का पता नहीं चल पाया है।

CRPF जवान ने की पत्नी और बच्चों की निर्मम हत्या, फिर जो किया वो जान हो जाएंगे दंग

आखिर लोग क्यों करते हैं सुसाइड

चिकित्सकों के मुताबिक सुसाइड अपने आप में एक कठिन विषय है। विश्व में लगभग एक मिलियन लोग अब तक आत्महत्या कर चुके हैं। व्यक्ति को उसके इच्छा के अनुरूप चीजें नही मिलती हैं, तब वह डिप्रेशन का शिकार हो जाता है। अगर सही समय पर इसका इलाज ना हुआ तो यह डिप्रेशन इतना बढ़ जाता है कि इसका परिणाम आत्महत्या भी हो सकता है।

डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 तक यह विश्व की दूसरी सबसे बडी बीमारी के रुप में सामने आएगा, जिससे की लोगों की जान को सबसे ज्यादा खतरा है। इसका सबसे बड़ा कारण अवसाद (डिप्रेशन) है। आज कल की भागदौड की जिन्दगी में इंसान का आपसी लोगों से तुलना इसका प्रमुख कारण है।

बेहद भयानक: BSF जवान ने की हत्या, बाद में खुद भी की आत्महत्या

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story