×

बजट 2021: मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, 100 सैनिक और 758 एकलव्य स्कूल खुलेंगे

आजाद भारत का पहला बजट 1947 में पेश किया गया था। देश के पहले वित्त मंत्री आरके शनमुखम चेट्टी ने बजट पेश किया था। उस दौरान वह बजट दस्तावेजों को चमड़े के एक ब्रीफकेस में लेकर संसद भवन पहुंचे थे।

Aditya Mishra
Published on: 1 Feb 2021 7:17 AM GMT
बजट 2021: मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, 100 सैनिक और 758 एकलव्य स्कूल खुलेंगे
X
देश का आम बजट पहले शाम को पांच बजे पेश किया जाता था, लेकिन जब पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने 1999 का आम बजट पेश किया तो उन्होंने इस परंपरा को तोड़ दिया।

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संसद में मोदी सरकार 2.0 का तीसरा बजट 2021-22 (Budget 2021-22) पेश किया। निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि देश में करीब 100 नए सैनिक स्कूल बनाए जाएंगे।

लेह में केंद्रीय यूनिवर्सिटी खोली जाएगी। इसके अलावा आदिवासी इलाके में एकलव्य स्कूल खोला जाएगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि हायर एजुकेशन कमीशन का गठन जल्द किया जाएगा। अनुसूचित जाति के 4 करोड़ विद्यार्थियों के लिए 35 हजार करोड़ रुपये देने का भी ऐलान किया गया।

उन्होंने कहा कि इसी क्षेत्र में संयुक्त अरब अमीरात के साथ मिलकर स्किल ट्रेनिंग पर काम किया जा रहा है, जिससे लोगों को काम मिल सके। इसी में भारत और जापान मिलकर भी एक प्रोजेक्ट को चला रहे हैं।

Nirmala Sitharaman बजट 2021: मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, 100 सैनिक और 758 एकलव्य स्कूल खुलेंगे(फोटो:सोशल मीडिया)

Budget 2021 में मिडिल क्लास को तोहफा, सीतारमण कर सकती है ये एलान

आजाद भारत का पहला बजट कब और किसने पेश किया था?

आजाद भारत का पहला बजट 1947 में पेश किया गया था। देश के पहले वित्त मंत्री आरके शनमुखम चेट्टी ने बजट पेश किया था। उस दौरान वह बजट दस्तावेजों को चमड़े के एक ब्रीफकेस में लेकर संसद भवन पहुंचे थे। उसके बाद से देश का हर वित्त मंत्री बजट दस्तावेजों को चमड़े के ब्रीफकेस में लेकर संसद पहुंचता रहा है।

लेकिन मोदी सरकार में जब निर्मला सीतारण देश की पहली महिला वित्त मंत्री बनीं तो उन्होंने इस परंपरा का भारतीयकरण किया।

वह लाल कपड़े के बस्ते में बजट दस्तावेजों को लेकर संसद भवन पहुंचीं। दरअसल यह भारतीय बहीखातों का ही एक स्वरूप है। बता दें कि निर्मला सीतारमण के महिला वित्त मंत्री बनने से पहले इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रहने के दौरान देश की वित्त मंत्री का पदभार संभाल चुकी हैं।

बजट 2021 में किसानों को राहत, हो सकता है ये बड़ा ऐलान, आंदोलन पर पड़ेगा असर

Budget 2021 बजट 2021: मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, 100 सैनिक और 758 एकलव्य स्कूल खुलेंगे(फोटो:सोशल मीडिया)

पहले शाम 5 बजे पेश होता था बजट

बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार ने एक और परंपरा को तोड़ दिया है। पहले देश का आम बजट शाम पांच बजे पेश किया जाता था, लेकिन जब पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने 1999 का आम बजट पेश किया तो उन्होंने इस परंपरा को तोड़ दिया और सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश किया। तब से आम बजट सुबह 11 बजे पेश किया जाने लगा।

Budget 2021: BJP सरकारों ने इन परंपराओं को बदल दिया, पहले होता था ऐसा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story