×

Budget 2021: बजट से झूमा शेयर बाजार, यहां जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

आजाद भारत का पहला बजट 1947 में पेश किया गया था। देश के पहले वित्त मंत्री आरके शनमुखम चेट्टी ने बजट पेश किया था। उस दौरान वह बजट दस्तावेजों को चमड़े के एक ब्रीफकेस में लेकर संसद भवन पहुंचे थे।

Aditya Mishra
Published on: 1 Feb 2021 9:43 AM GMT
Budget 2021: बजट से झूमा शेयर बाजार, यहां जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
X
बजट की शुरुआत से पहले शेयर बाजार में 528 अंक की बढ़त देखी गई। अभी 1671 अंकों के उछाल के साथ सेंसेक्स 47957 पर पहुंच गया है।

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संसद में मोदी सरकार 2.0 का तीसरा बजट 2021-22 (Budget 2021-22) पेश किया।

बजट के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। सेंसेक्स 2000 अंक तो निफ्टी 500 अंक तक उछला।

आज बजट पेश होने के दौरान और उसके बाद से ही शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिली है। स्क्रैपेज पॉलिसी ऐलान के बाद ऑटो शेयर में इजाफा देखने को मिला है।

बजट की शुरुआत से पहले शेयर बाजार में 528 अंक की बढ़त देखी गई। अभी 1671 अंकों के उछाल के साथ सेंसेक्स 47957 पर पहुंच गया है।

इससे पहले शुरुआती बिजनेस में रुपया अमेरिकी डॉलर की तुलना में 7 पैसे बढ़कर 72.89 के स्तर पर खुला। आज सुबह 10:16 बजे सेंसेक्स में 469.60 अंक की बढ़त के साथ 46,755.37 पर कारोबार कर रहा था।

fm nirmala sithraman Budget 2021: बजट से झूमा शेयर बाजार, यहां जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल(फोटो: सोशल मीडिया)

Budget 2021 में मिडिल क्लास को तोहफा, सीतारमण कर सकती है ये एलान

आजाद भारत का पहला बजट कब और किसने पेश किया था?

आजाद भारत का पहला बजट 1947 में पेश किया गया था। देश के पहले वित्त मंत्री आरके शनमुखम चेट्टी ने बजट पेश किया था। उस दौरान वह बजट दस्तावेजों को चमड़े के एक ब्रीफकेस में लेकर संसद भवन पहुंचे थे। उसके बाद से देश का हर वित्त मंत्री बजट दस्तावेजों को चमड़े के ब्रीफकेस में लेकर संसद पहुंचता रहा है।

लेकिन मोदी सरकार में जब निर्मला सीतारण देश की पहली महिला वित्त मंत्री बनीं तो उन्होंने इस परंपरा का भारतीयकरण किया। वह लाल कपड़े के बस्ते में बजट दस्तावेजों को लेकर संसद भवन पहुंचीं। दरअसल यह भारतीय बहीखातों का ही एक स्वरूप है।

बता दें कि निर्मला सीतारमण के महिला वित्त मंत्री बनने से पहले इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रहने के दौरान देश की वित्त मंत्री का पदभार संभाल चुकी हैं।

stock market Budget 2021: बजट से झूमा शेयर बाजार, यहां जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल(फोटो: सोशल मीडिया)

बजट 2021 में किसानों को राहत, हो सकता है ये बड़ा ऐलान, आंदोलन पर पड़ेगा असर

आजाद भारत का पहला बजट कब और किसने पेश किया था?

आजाद भारत का पहला बजट 1947 में पेश किया गया था। देश के पहले वित्त मंत्री आरके शनमुखम चेट्टी ने बजट पेश किया था। उस दौरान वह बजट दस्तावेजों को चमड़े के एक ब्रीफकेस में लेकर संसद भवन पहुंचे थे। उसके बाद से देश का हर वित्त मंत्री बजट दस्तावेजों को चमड़े के ब्रीफकेस में लेकर संसद पहुंचता रहा है।

लेकिन मोदी सरकार में जब निर्मला सीतारण देश की पहली महिला वित्त मंत्री बनीं तो उन्होंने इस परंपरा का भारतीयकरण किया।

वह लाल कपड़े के बस्ते में बजट दस्तावेजों को लेकर संसद भवन पहुंचीं। दरअसल यह भारतीय बहीखातों का ही एक स्वरूप है। बता दें कि निर्मला सीतारमण के महिला वित्त मंत्री बनने से पहले इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रहने के दौरान देश की वित्त मंत्री का पदभार संभाल चुकी हैं।

Budget 2021: BJP सरकारों ने इन परंपराओं को बदल दिया, पहले होता था ऐसा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story