TRENDING TAGS :
ट्रेन में लड़ाई के बाद मंगेतर को किया फोन, फिर जो हुआ जान कांप जाएगी रूह
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मंगेतर के तीन साथियों ने एक महिला के साथ गैंग रेप किया। तीनों साथी महिला को एक ट्रेन में विवाद होने पर उसे बचाने के लिए आए थे लेकिन लौटते समय मदद के बाद इन तीनों ने ही महिला के साथ रेप कर दिया।
बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मंगेतर के तीन साथियों ने एक महिला के साथ गैंग रेप किया। तीनों साथी महिला को एक ट्रेन में विवाद होने पर उसे बचाने के लिए आए थे लेकिन लौटते समय मदद के बाद इन तीनों ने ही महिला के साथ रेप कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह पढ़ें...बीएचयू के इस परिसर में लगता है पक्षियों का मेला, 40 से ज्यादा प्रजातियां है मौजूद
यह मामला बुलंदशहर जनपद के ककोड़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार महिला जनपद के अरनिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है और फिलहाल गाजियाबाद में रह रही है।
महिला बुधवार को ट्रेन से अरनिया से गाजियाबाद जा रही थी। रास्ते में ट्रेन में ही सीट पर बैठने को लेकर कुछ लोगों से महिला का विवाद हो गया तो उसने अपने मंगेतर को फोन करके घटना की जानकारी दी और मदद मांगी। इसके बाद मंगेतर ने अपने तीन साथियों को मदद के लिए बैर स्टेशन पर भेज दिया।
यह पढ़ें...UP: कोरोना से बचने के लिए चीन से मंगाई ये चीज, बवाल मचने के बाद लिया ये फैसला
बताया जा रहा है कि इन तीनों साथियों ने विवाद के हल के बाद महिला को मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ चल दिए, लेकिन रास्ते में उनकी नीयत खराब हो गई, तीनों ने महिला के साथ गैंगरेप कर दिया
पुलिस का दावा है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने घटना की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।