×

CBI Raids: NCB मुंबई जोन के पूर्व प्रमुख समीर वानखेड़े के परिसरों पर CBI रेड, आर्यन खान से जुड़े मामले में कार्रवाई

CBI Raids: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मुंबई जोन के पूर्व प्रमुख समीर वानखेड़े के परिसरों पर सीबीआई ने छापा मारा। आर्यन खान क्रूज केस मामले में ये कार्रवाई हुई है।

Aman Kumar Singh
Published on: 12 May 2023 6:35 PM GMT (Updated on: 12 May 2023 10:49 PM GMT)
CBI Raids: NCB मुंबई जोन के पूर्व प्रमुख समीर वानखेड़े के परिसरों पर CBI रेड, आर्यन खान से जुड़े मामले में कार्रवाई
X
समीर वानखेड़े (Social Media)

CBI Raids: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) मुंबई जोन के पूर्व प्रमुख समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) के खिलाफ सीबीआई ने शुक्रवार (12 मई) को बड़ी कार्रवाई की। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि, 'समीर वानखेड़े के परिसरों पर आर्यन खान क्रूज केस (Aryan Khan Cruise Case) से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में हमने छापा मारा है।'

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने कहा कि, दिल्ली, मुंबई, रांची सहित 29 जगहों पर छापेमारी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में सीबीआई के अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि समीर वानखेड़े के खिलाफ कॉर्डेलिया जहाज के मालिकों से 25 करोड़ रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। इसी मामले में छापेमारी हुई है। कानपुर के रहने वाले एक अफसर भी FIR में नामजद है।

आर्यन खान को क्लीन चिट क्यों मिली?

ये मामला फिल्म एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान मामले से जुड़ा है। क्रूज पर जब छापा मारा गया था तब समीर वानखेड़े नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के मुंबई जोन के प्रमुख थे। क्रूज से एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan), अरबाज मर्चेंट (Arbaaz Merchant) और मुनमुन धामेचा सहित अन्य लोगों को ड्रग्स लेने के आरोप में 2 अक्टूबर 2021 को गिरफ्तार किया था।

आर्यन को मिली थी क्लीन चिट

शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान करीब एक महीने तक न्यायिक हिरासत में रहे थे। तब उनकी गिरफ्तारी पर कई सवाल भी उठे थे। सुनवाई के दौरान गवाह ने भी गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। जिसके बाद NCB ने मई 2022 में कहा था कि, 'आर्यन खान के खिलाफ सबूत नहीं मिले, इसलिए उन्हें क्लीन चिट दी जा रही है।'

वानखेड़े सहित चार अन्य के खिलाफ करप्शन केस

CBI ने NCB के तत्कालीन अधिकारी और आर्यन खान मामले के प्रमुख रहे समीर वानखेडे सहित अन्य चार अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए हैं। ये केस NCB की विजिलेंस रिपोर्ट की फैक्ट फाइंडिंग के आधार पर दर्ज किया गया है। आपको बता दें, आर्यन खान मामले में एनसीबी की विजिलेंस टीम ने एक विस्तृत जांच रिपोर्ट समीर वानखेडे सहित अन्य के खिलाफ तैयार की थी। इस रिपोर्ट को पहले एनसीबी के डीजी को सौंपा गया था। जिसके बाद इस रिपोर्ट को गृह मंत्रालय को भेजा गया ।

विजिलेंस जांच में टीम ने समीर बानखेड़े सहित अन्य अधिकारियों के बयान दर्ज किए थे। उस दौरान भी वो संदेह के दायरे में बताए गए थे। गौरतलब है कि, आर्यन खान मामले में समीर बानखेड़े को बाद में जांच से हटा दिया गया था। उन्हें अपने होम कैडर भेज दिया गया था।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story