×

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: जवान ने मारी खुद को गोली, हो गई मौत

गुरुवार को बताया कि जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमदई घाटी स्थित सीएएफ के नौवीं बटालियन के शिविर में आरक्षक धर्मेंद्र गवेल ने खुद को गोली मार ली।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 18 March 2021 1:33 PM GMT
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: जवान ने मारी खुद को गोली, हो गई मौत
X
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: जवान ने मारी खुद को गोली, हो गई मौत

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान ने अपनी सरकारी रायफल से कथित रूप से खुद को गोली मार ली है। जवान के आत्महत्या करने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

आमदई घाटी स्थित सीएएफ

नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने गुरुवार को बताया कि जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमदई घाटी स्थित सीएएफ के नौवीं बटालियन के शिविर में आरक्षक धर्मेंद्र गवेल ने खुद को गोली मार ली।

यह पढ़ें..राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबरः अब इस ऐप से बुक करें राशन, जानें इसके फायदे

सरकारी इंसान राइफल

गर्ग ने बताया कि गवेल ने अपनी सरकारी इंसान राइफल से खुद को गोली मारी है। जब शिविर में मौजूद अन्य जवानों को घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने गवेल को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह पढ़ें..एशिया की सबसे बड़ी परियोजना के लिए अदाणी ग्रीन एनर्जी ने जुटाए 1.35 बिलियन अमरीकी डॉलर

जवान गवेल जांजगीर चांपा

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जवान गवेल जांजगीर चांपा जिले का निवासी था और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि आरक्षक के आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। गर्ग ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story