×

IAS ने किया बलात्कार: लड़की ने दिये ये सबूत, सामने आई सच्चाई

 छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है। ये मामला भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के खिलाफ दर्ज किया गया है।

Vidushi Mishra
Published on: 4 Jun 2020 10:13 AM GMT
IAS ने किया बलात्कार: लड़की ने दिये ये सबूत, सामने आई  सच्चाई
X

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है। ये मामला भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के खिलाफ दर्ज किया गया है। दुष्कर्म के मामले को लेकर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के पूर्व कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के खिलाफ 33 वर्षीय महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के पास आईएएस अफ़सर के अश्लील मैसेज भी हैं।

ये भी पढ़ें...हुआ जोरदार धमाका: कांप उठे सभी लोग, सामने आया आँखों देखा हाल

अधिकारी को किया निलंबित

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को इस मामले से संबंधित अधिकारी को निलंबित करने और मामले की सख्ती से जांच करने का निर्देश दिये हैं। आरोपी जनक प्रसाद पाठक संचालक भू अभिलेख के पद पर तैनात थे।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने जांजगीर चांपा जिले की पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के सामने उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन पेश किया था।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि बीते महीने की 15 तारीख को जनक प्रसाद पाठक ने महिला के पति को नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी देकर कलेक्ट्रेट परिसर में उसके साथ दुष्कर्म किया था।

ये भी पढ़ें...अभी-अभी दिग्गजों का इस्तीफा, चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका

अश्लील मैसेज भी भेजे

साथ ही पीड़ित महिला का पति सरकारी विभाग में है। अधिकारियों ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि पाठक ने उसके मोबाइल में अश्लील मैसेज भी भेजे हैं।

पीड़ित महिला ने सबूत के तौर पर मैसेज के स्क्रीनशॉट लेकर पुलिस को दिए हैं। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने आज पाठक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

हालांकि मामले की जांच की जा रही है। वहीं जनक प्रसाद पाठक का तबादला 26 मई को कलेक्टर जांजगीर चांपा के पद से संचालक भू अभिलेख के पद पर किया गया था।

ये भी पढ़ें...नहीं सुधरेगा पाकिस्तान: चीन-नेपाल का ले रहा सहारा, भारत के खिलाफ रची साजिश

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story