×

नहीं रहे राजा महेंद्र बहादुर सिंह: छत्तीसगढ़ विधानसभा से पहले निधन, पसरा शोक

छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रहे राजा महेंद्र बहादुर सिंह का बीती रात निधन हो गया। महेंद्र बहादुर बीते दिनों कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए थे। 

Shreya
Published on: 27 Oct 2020 10:21 AM GMT
नहीं रहे राजा महेंद्र बहादुर सिंह: छत्तीसगढ़ विधानसभा से पहले निधन, पसरा शोक
X
राजा महेंद्र बहादुर सिंह का रायपुर में बीती रात हुआ निधन

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रहे 96 वर्षीय राजा महेंद्र बहादुर सिंह का बीती रात निधन हो गया। उन्होंने कल राजधानी रायपुर (Raipur) के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। सरायपाली और फिंगेश्वर रियासत के राजा महेंद्र बहादुर सिंह का निधन होने से प्रदेश में मातम छाया हुआ है। वहीं उनके निधन पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) समेत नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

बीते दिनों पाए गए थे कोरोना वायरस संक्रमित

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रहे राजा महेंद्र बहादुर सिंह बीते दिनों कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें रायपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। कल रात वो जिंदगी की जंग हार गए। वहीं उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्पीकर डॉ. चरणदास महंत ने शोक व्यक्त किया है। जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को सरायपाली में होगा।

यह भी पढ़ें: भारत से हारेगें दुश्मन: मोदी सरकार ने देश को दिया वरदान, शामिल होंगे थिएटर कमान

महेंद्र बहादुर ने साल 1957 से कई चुनाव लड़े और जीते

अविभाजित मध्य प्रदेश में 7 बार विधायक और मंत्री रह चुके राजा महेंद्र बहादुर सिंह की तबीयत खराब चल रही थी। वो बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए थे। बता दें कि महेंद्र बहादुर सिंह ने साल 1957 से कई चुनाव लड़े और जीते हैं। बसना विधायक एवं वन विकास निगम अध्यक्ष राजा देवेंद्र बहादुर सिंह उनके भतीजे हैं।

यह भी पढ़ें: आतंकियों पर बड़ा एक्शन: ये 18 आतंकी करार, मुंबई बम धमाके के आरोपी भी शामिल

छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर होने का गौरव प्राप्त

जानकारी के लिए आपको बता दें कि राजा महेंद्र बहादुर सिंह मध्यप्रदेश में मंत्री, सात बार विधायक, एक बार राज्य सभा सांसद और छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रह चुके हैं। राजा महेंद्र बहादुर सिंह राज्यसभा में दो बार सदस्य चुने गए थे। सबसे वरिष्ठ राजनेता होने के चलते उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले (प्रोटेम) स्पीकर होने का गौरव प्राप्त है। वहीं महेंद्र बहादुर अपने जिंदादिली के लिए काफी मशहूर थे। उन्होंने एक अच्छे खिलाड़ी, चित्रकार और संगीतकार के रूप में भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं।

यह भी पढ़ें: UNSC में भारत की स्थाई सीट का समर्थन करेगा अमेरिका, 5 समझौतों पर हस्ताक्षर

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story