×

चीन में महीनों से फंसे भारतीय: ट्रेड वार बना वजह, सरकार से लगाई मदद की गुहार

जग-आनंद 13 जून से चीन के हेबई प्रांत के जिंगतैंग बंदरगाह (Jingtang Port) पर फंसा हुआ है। इस शिप में 23 सदस्य हैं। जबकि एमवी अनस्तासिया (MV Anastasia) 20 सितंबर से चीन के कोफीडियन बंदरगाह पर फंसा है, जिसमें चालक दल के 16 सदस्य सवार हैं।

Shreya
Published on: 30 Dec 2020 6:57 AM GMT
चीन में महीनों से फंसे भारतीय: ट्रेड वार बना वजह, सरकार से लगाई मदद की गुहार
X
चीन में महीनों से फंसे भारतीय: ट्रेड वार बना वजह, सरकार से लगाई मदद की गुहार

नई दिल्ली: चीन और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे ट्रेड वॉर में भारतीय नाविक फंसते जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच जारी Trade war के चलते भारत के नाविकों का काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार युद्ध के कारण चीनी बंदरगाह पर दो भारतीय जहाज फंसे हुए हैं। एक है इंडियन मर्चेंट शिप जग-आनंद (Indian Merchant Ship Jag Anand), दूसरा है मालवाहक जहाज एमवी अनस्तासिया।

चीनी बंदरगाह पर फंसे भारतीय

जग-आनंद 13 जून से चीन के हेबई प्रांत के जिंगतैंग बंदरगाह (Jingtang Port) पर फंसा हुआ है। इस शिप में 23 सदस्य हैं। जबकि एमवी अनस्तासिया (MV Anastasia) 20 सितंबर से चीन के कोफीडियन बंदरगाह पर फंसा है, जिसमें चालक दल के 16 सदस्य सवार हैं। इन मालवाहक जहाजों को अपना सामान अनलोड नहीं करने की परमिशन नहीं दी जा रही है, जबकि कुछ अन्य जहाजों को ऐसा करने दिया गया है।

यह भी पढ़ें: भूकंप से थर्राई धरती: जोरदार झटकों से डरे लोग, घरों से निकलकर भागे सभी

chinese port (सांकेतिक फोटो- सोशल मीडिया)

चीनी प्रशासन से संपर्क में भारत

आपको बता दें कि चीन में स्थित भारतीय दूतावास लगातार चीनी प्रशासन के साथ संपर्क में है, जिससे भारतीय दल की सुरक्षित वापसी कराई जा सके। अनुरोध किया जा रहा है कि जहाजों को डॉक या चालक दल बदलने की अनुमति दी जाए। कई अन्य जहाज बंदरगाह पर आकर, माल उतारकर चले गए, लेकिन भारतीय नाविकों को तट पर आने से रोका जा रहा है। ऐसे में चालक दल के सदस्य काफी तनाव में हैं।

चीन का दावा कुछ- सच्चाई कुछ

वहीं इस बारे में चीनी अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय प्राधिकरणों की ओर से लगाए गए कोरोना वायरस संबंधित पाबंदियों की वजह से इन बंदरगाहों से चालक दल परिवर्तन की इजाजत नहीं दी जा रही है। हालांकि ये महज चीन का बहाना है, क्योंकि अगर कोरोना वायरस इसकी वजह होता तो अन्य जहाजों को भी आने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: खतरे में दुनिया: बर्फ की बड़ी चट्टान टूटी, समुद्र में पहुंचने पर वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता

चीन ने कही ये बातें

चीन की तरफ से दावा किया जा रहा है कि जहाज पर फंसे भारतीयों को हर तरह की मदद की जा रही है। लेकिन सच्चाई बिल्कुल विपरीत है। नाविकों का मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा है। चीन ने अपने जारी बयान में कहा है कि भारत, चीन और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा हालात का इन सबसे कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि चीन लगातार भारतीय पक्ष के संपर्क में है और जरूरी मदद भी मुहैया कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें: ठंड ने क्या कर डाला: ऐसा नजारा नहीं देखा होगा आपने, सब कुछ जम गया

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story