×

चीन रच रहा साजिश: डोकलाम के बाद अब बनाया ये प्लान...

चीन भारत के साथ अपने रिश्ते खराब कर रहा है। सीपीईसी प्रोजेक्ट के जरिये पीओके तक पहुंचने की फिराक में लगा चीन अब लद्दाख में घुसपैठ कर रहा है।

Shivani Awasthi
Published on: 20 Jan 2020 10:09 AM GMT
चीन रच रहा साजिश: डोकलाम के बाद अब बनाया ये प्लान...
X

दिल्ली: चीन अपनी हदों को पार कर भारत के साथ अपने रिश्तों को तनावपूर्ण बनाने में लगा हुआ है। पाकिस्तान की साथ सीपीईसी प्रोजेक्ट के जरिये पीओके तक पहुँचने की फिराक में लगा चीन अब लद्दाख में घुसपैठ करता हुआ पकड़ा गया। जानकारी के मुताबिक, चीनी सैनिकों ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की सीमा पार की है। बता दें कि पहले भी चीनी सैनिकों ने लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) को पार करने का प्रयास किया था।

केंद्र शासित लद्दाख में चीनी सैनिकों ने की घुसपैठ:

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में चीन से लगने वाली सीमा यानी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर चीनी सेना ने घुसपैठ कराई। उन्होंने अपने चरवाहों को मवेशियों के साथ भारतीय सीमा में जाने दिया। बता दें कि चीनी इलाके के भारतीय चरवाहों के आने पर सेना एतराज करती है और उन्हें चीनी क्षेत्र में प्रवेश पर रोक देती है, लेकिन वे खुद चीनी चरवाहों को भारतीय इलाके में घुसपैठ करने के लिए भेज देती है। जानकारी मिल रही है कि इन चीनी सैनिकों इन चरवाहों की मदद की।

ये भी पढ़ें: फेसबुक का ऐसा कारनामा: चीन के राष्ट्रपति को दिया गंदा नाम, फिर किया ये काम…

चीनी चरवाहों की मदद कर रहे सैनिक:

चीनी चरवाहों को भारतीय इलाके में घूमते देख इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) ने सीमा पर ही मामले को सुलझाने की कोशिश की। इसके साथ ही भारतीय चरवाहों को भरोसा दिलाया गया कि उनका यह मुद्दा चीनी सेना के साथ बॉर्डर मीटिंग में उठाया जाएगा।

2 महीनो में भी नहीं सुलझा डोकलाम विवाद, स्थिति जस की तस

गौरतलब है कि चीन कई सालों से लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर जमीन हथियाने की नापाक साजिश रच रहा है। इसके लिए चीनी सैनिक कई बार भारतीय इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें:पांच पाकिस्तानियों से कांपा अमेरिका: कर रहे थे ये खतरनाक काम

क्या है LAC, जो भारत-चीन के बीच है विवाद की वजह:

भारत- चीन के बीच 4 हजार कि.मी की सीमा है, जिसपर किसी तरह की तारबंदी या निशानी नहीं है। इसे लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) कहते हैं। भारत और चीन के सैनिकों का जहां तक कब्जा है वही नियंत्रण रेखा है। जो कि 1914 में मैकमोहन ने तय की थी, लेकिन इसे भी चीन नहीं मानता और इसीलिए अक्सर वो घुसपैठ की कोशिश करता रहता है।

डोकलाम मुद्दे पर बोला चीन- भारत अपने जवानों को हटाए, तभी होगी बात

सीमाकंन नहीं होने के कारण दोनों ही देश इस इलाके को लेकर अक्सर विवाद में रहते हैं। कई बार तो सैनिकों की आपस में झड़प भी हो जाती है। बता दें कि चीन इससे पहले अरुणाचल प्रदेश के डोकलाम में भी घुसपैठ की कोशिश कर चुका है।

ये भी पढ़ें: रूस, उत्तर कोरिया और मुस्लिम देशों में बलात्कारियों को दी जाती है ये खौफनाक सजा

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story