×

जामिया की आग अब अलीगढ़ तक-पुलिस बल ने संभाला मोर्चा, छात्र कर रहे प्रदर्शन

बता दें कि असम और पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में नए नागरिकता कानून के खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहा है। असम और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं।

Shivakant Shukla
Published on: 15 Dec 2019 1:33 PM GMT
जामिया की आग अब अलीगढ़ तक-पुलिस बल ने संभाला मोर्चा, छात्र कर रहे प्रदर्शन
X

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून 2019 को लेकर देश के कई राज्यों में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन और हिंसा देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ देश की राजधानी दिल्ली के जामिया इलाके में प्रदर्शनकारियों तीन बसों में आग लगा दिया। प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने पानी, आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया।

LIVE UPDATES

विरोध के चलते एएमयू को 5 जनवरी के लिए बंद करने का फैसला किया गया।

गृह मंत्रालय के निर्दश और सुरक्षा व्यवस्था बहाल रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया है। वहीं अब सैकड़ों की संख्या में छात्र दिल्ली पुलिस मुख्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं इस पूरे मामले पर केंद्र सरकार ने सख्त निर्देश दिया है कि जो भी उग्र पदर्शन कर रहे हैं उन पर पुलिस सख्त कार्रवाई करे, कोई भी ढ़ील न होने दे।

मनोज तिवारी ने इस बवाल का ठीकरा आम आदमी पार्टी पर फोड़ा है, तो आप नेता संजय सिंह का कहना है कि इस बवाल के पीछे बीजेपी का हाथ है। राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोपर प?त्यारोप का भी दौर शुरू हो गया है।

अलीगढ़ विश्वविद्यालय तक पहुंची विरोध की आग

वहीं अब दिल्ली की आग अलीगढ़ विश्वविद्यालय तक पहुंच चुकी है। एएमयू के छात्र भी नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं। 'प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने फायर किया?' इस पर साउथ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी चिन्मॉय बिस्वाल ने कहा कि बिल्कुल गोलीबारी नहीं हुई है। यह एक झूठी अफवाह है, जो फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों हिरासत में लिया गया है।

साउथ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी चिन्मॉय बिस्वाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदर्शन करने वाली यह भीड़ हिंसक थी। जिसने पुलिस के ऊपर पथराव किया, जिसमें पुलिस के करीब 6 जवान घायल हो गए। घायलों की अभी तक हमें पहचान नहीं मिली है।

निंदनीय है पुलिस की कार्रवाई

जामिया के कुलपति नजमा अख्तर का कहना है कि, 'पुलिस की कार्रवाई निंदनीय है, जो छात्र लाइब्रेरी के अंदर थे उन्हें बाहर निकाल दिया गया और वे सुरक्षित हैं।'ब

लपूर्वक कैंपस में दाखिल हुई पुलिस: जामिया प्रॉक्टर

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर ने कहा, 'पुलिस ने बलपूर्वक परिसर में प्रवेश किया है। उन्हें परिसर में आने की कोई अनुमति नहीं दी गई। हमारे कर्मचारियों और छात्रों को पीटा जा रहा है और परिसर छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है।'

सुखदेव विहार और आश्रम मेट्रो स्टेशन बंद

डीएमआरसी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की सलाह पर सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन प्रवेश और निकास द्वार और आश्रम मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-3 बंद कर दिए गए हैं। सुखदेव विहार में ट्रेनें नहीं रुकेंगी। इससे पहले जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों और स्थानीय लोगों ने रविवार को जामिया नगर में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें—जली दिल्ली: ​नागरिकता बिल पर छात्रों ने फूंकी बस, पुलिस से हुई झड़प

बसों में आग लगा दी गई

बता दें कि शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर उस समय युद्ध का मैदान बन गया जब विवादित संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए संसद मार्च करने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प हो गई। गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन बिल 2019 राज्यसभा और लोकसभा से पारित होने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से इसे मंजूरी मिलने के बाद कानून में बदल गया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्र भी शामिल हैं। इस दौरान पुलिस के साथ झड़प हुई और प्रदर्शनकारियों ने साउथ दिल्ली में तीन बसों और कुछ बाइक में आग लगा दी। घटनास्थल पर दमकल के चार वाहनों को भेजा गया है। उधर, केंद्रीय दिल्ली के जंतर-मंतर में पूर्वोत्तर के छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं।

उधर, अहतियातन कदम उठाते हुए ट्रैफिक पुलिस ने ओखला अंडरपास से सरिता विहार जाने वाले मार्ग पर यातायात रोक दिया है। लोगों से अपील की गई है कि वे इस रास्ते न गुजरें।

ये भी पढ़ें—जींस में छोटी पॉकेट क्यों? जानें ऐसे ही मजेदार सवालों के जवाब

बता दें कि असम और पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में नए नागरिकता कानून के खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहा है। असम और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं।

स्टूडेंट्स में हिंसक झड़प

वहीं, राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को प्रदर्शन ने उस वक्त हिंसक रूप धारण कर लिया जब जामिया मिलिया इस्लामिया के स्टूडेंट्स को पुलिस ने बीच मार्च रोक लिया। वे कानून के विरोध में यूनिवर्सिटी से संसद की तरफ मार्च करने वाले थे। दोनों के बीच हिंसक झड़प हुई जिसमें पुलिसकर्मी और स्टूडेंट्स दोनों घायल हो गए हैं। वहीं मौके पर पलिस हालात को काबू में कर लिया है।

ये भी पढ़ें— जींस में छोटी पॉकेट क्यों? जानें ऐसे ही मजेदार सवालों के जवाब

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story