×

राज्यपाल से मिले CM गहलोत, किया बहुमत का दावा, इतने विधायकों की दी लिस्ट

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को राजभवन पहुंचे। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार के पास बहुमत होने का दावा किया।

Newstrack
Published on: 18 July 2020 4:10 PM GMT
राज्यपाल से मिले CM गहलोत, किया बहुमत का दावा, इतने विधायकों की दी लिस्ट
X

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को राजभवन पहुंचे। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार के पास बहुमत होने का दावा किया। सीएम अशोक गहलोत का दावा है कि उन्हें 102 विधायकों का समर्थन हासिल है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र को सरकार को समर्थन करने वाले 102 विधायकों की सूची सौंपी है। भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो विधायक ने शनिवार को ही अशोक गहलोत को समर्थन दिया है।

सीएम गहलोत ने ट्वीट कर दी जानकारी

सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि राजभवन पहुंचकर राज्यपाल महोदय जी से शिष्टाचार भेंट की एवं प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए किये जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

विधानसभा का आंकाड़ा

विधानसभा के आंकड़े के मुताबिक, विधानसभा अध्यक्ष को मिलाकर कांग्रेस के 100 विधायकों का अशोक गहलोत को समर्थन है। भारतीय ट्राइबल पार्टी(बीटीपी) के दो विधायकों के समर्थन देने के बाद अशोक गहलोत के समर्थक विधायकों का आंकड़ा 102 हो गया है। 200 सदस्यीय विधानसभा सभा में सरकार के बहुमत के लिए 101 विधायकों की जरूरत है।



यह भी पढ़ें...राजस्थान टेप कांड: संजय जैन कोर्ट में हुए पेश,चार दिन की रिमांड पर भेजें गए

तो वहीं राजस्थान में बीजेपी के 72 विधायक हैं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के पास तीन विधायक हैं। बीजेपी गठबंधन को प्रदेश में कुल 75 विधायकों का समर्थन हैं। अगर सचिन पायलट की बात करें तो उनरो कांग्रेस के 19 विधायकों का समर्थन हासिल है। तीन निर्दलीय विधायक हैं, और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का एक विधायक है। इस तरह पायलट को कुल 23 विधायकों का समर्थन है।

यह भी पढ़ें...अशोक गहलोत पर आई बड़ी खबर, BTP ने राजस्थान सरकार को लकेर किया ये एलान

इसलिए गहराया संकट

गौरतलब है कि राजस्थान में बीते कई दिनों से कांग्रेस सरकार को लेकर सियासी उठापठक जारी है। गहलोल सरकार के खिलाफ साजिश रचने के मामले में राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें...कांग्रेस का बड़ा खुलासा, कहा- इसलिए कांग्रेस प्रवक्ता को फंसा रही योगी सरकार

इस मामले में पूछताछ के लिए एसओजी से मुख्यमंत्री गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट तक को नोटिस भेजा था। इसके बाद सीएम पूछताछ के लिए तैयार हो गए और डिप्टी सीएम सचिन पायलट इससे खफा हो गए। इसके बाद वह अपने समर्थक विधायकों के साथ दिल्ली पहुंच गए। तब से वहीं पर डेरा डाले हुए हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story