×

दिल्ली हिंसा पीड़ितों की मदद के लिए सीएम ममता बनर्जी ने उठाया ये बड़ा कदम

Ashiki
Published on: 3 March 2020 12:33 PM GMT
दिल्ली हिंसा पीड़ितों की मदद के लिए सीएम ममता बनर्जी ने उठाया ये बड़ा कदम
X

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिनों हुए हिंसक नरसंहार में 47 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसे लेकर पुरे देश में रोष का माहौल है। यहां तक तमाम राजनितिक पार्टियों ने आरोप प्रत्यारोप भी शुरू कर दिया है। वहीँ अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को ऑल इंडियन तृणमूल कांग्रेस परोपकारी फंड बनाने की घोषणा की है ताकि दिल्ली हिंसा के पीड़ितों के पुनर्वास में मदद दी जा सके। बता दें कि ममता बनर्जी ने दिल्ली हिंसा को राज्य प्रायोजित 'सुनियोजित नरसंहार' बताया था।

ये भी पढ़ें: कपल्स के बिच होगी ये प्रतियोगिता, जीतने पर मिलेगा खास इनाम

अपनी किताब की 5 लाख रॉयल्टी फंड में दान दी-

इस फंड में पहला दान खुद ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने दिया है। सूत्रों के मुताबिक ममता ने इस फंड के लिए अपनी किताब से मिली 5 लाख की रॉयल्टी दान दी है। इसके अलावा पार्टी के 35 सांसदों में से प्रत्येक इस फंड में 10 हजार रुपये देंगे।

सोमवार को ममता बनर्जी ने राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा को प्रभावी तरीके से नियंत्रित न कर सकने के लिए आलोचना की थी। ऐसा उन्होंने नेताजी इंडोर स्टेडियम में अपने भाषण के दौरान भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा था।

ये भी पढ़ें: दंगों के दोषियों के लिए क्या है देश का कानून, यहां जानें सजा और नियमों के बारें में

हिंसा पीड़ितों के लिए एक मिनट का मौन रखते हुए उन्होंने अपने प्रोग्राम को शुरू किया था। इस दौरान उन्होंने बीजेपी को हिंसा भड़काने का दोषी भी ठहराया। बता दें दिल्ली हिंसा के दौरान ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर एक कविता पोस्ट कर अपना दुःख व्यक्त किया था। उनकी लिखी हुई कविता 21 थी, जिसका शीर्षक 'नरक' था।

ममता की यह कविता अंग्रेजी, हिन्दी और बांग्ला भाषाओँ में थी। इस कविता में हुई हिंसा का उल्लेख किया था, जिसे लिखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था।

ये भी पढ़ें: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा, कांप उठेगी रूह

Ashiki

Ashiki

Next Story