×

दरिंदों ने छीन लिया नाबालिग से जन्मदिन की खुशी, लड़की चढ़ी हैवानियत की बली

देश के कई हिस्सों से इन दिनों मर्डर रेप  की खबरें आ रही है जो दिल दहलाने वाली है। अभी हैदराबाद और रांची का मामला शांत भी नहीं हुआ कि तमिलनाडु के कोयंबटूर से भी एक नाबालिग के साथ हैवानियत की खबर है।

suman
Published on: 30 Nov 2019 5:05 PM GMT
दरिंदों ने छीन लिया नाबालिग से जन्मदिन की खुशी, लड़की चढ़ी हैवानियत की बली
X

कोयंबटूर : देश के कई हिस्सों से इन दिनों मर्डर रेप की खबरें आ रही है जो दिल दहलाने वाली है। अभी हैदराबाद और रांची का मामला शांत भी नहीं हुआ कि तमिलनाडु के कोयंबटूर से भी एक नाबालिग के साथ हैवानियत की खबर है। पुलिस के अनुसार 11वीं में पढ़ने वाली लड़की अपने दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने गई थी।

यह पढ़ें... शर्मनाक: तीन दिन से भूखी महिला महुआ और चने की पत्ती खाकर जीवित

इसी दौरान 6 लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर रेप किया। पुलिस ने इनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि छात्रा अपने एक दोस्त के साथ 26 नवंबर को एक पार्क में गई थी। रात को करीब नौ बजे वहां से लौटते वक्त आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने लड़के के साथ काफी मारपीट की और लड़की को एक गुमनाम स्थल पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह पढ़ें... प्रियंका मर्डर केस: जिस थाने में थे चारों आरोपी, उसे भीड़ ने घेरा, पुलिस पर फेंकी चप्पलें

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। लड़की ने अगले दिन पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी, जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई। जांच शुरू होने के बाद 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ पोक्सो एक्ट, धारा 354 (महिला के सम्मान पर हमला) और धारा 506 (आपराधिक कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें महिला अदालत में पेश करने के बाद उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया गया। पुलिस को गैंग के मुखिया समेत दो लोगों की तलाश है।

suman

suman

Next Story