×

ठंड ने तो़ड़ा कई सालों का रिकॉर्ड, थर-थर कांपे लोग

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल सोमवार को कड़ाके की ठंड पड़ी। ठंड से लोग दिन भर ठिठुरते नजर आए। कल दिल्ली का तापमाल 12.9 डिग्री पर दर्ज किया गया था।

Shreya
Published on: 17 Dec 2019 4:24 AM GMT
ठंड ने तो़ड़ा कई सालों का रिकॉर्ड, थर-थर कांपे लोग
X

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल सोमवार को कड़ाके की ठंड पड़ी। ठंड से लोग दिन भर ठिठुरते नजर आए। कल दिल्ली का तापमाल 12.9 डिग्री पर दर्ज किया गया था। जबकि आज मंगलवार को पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं संभावना जताई गई है कि आने वाले दिनों में और ज्यादा ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग की मानें तो बर्फबारी के कारण आने वाले दिनों में उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप जारी रह सकता है। कुछ दिन पहले ही दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई थी, जिसके चलते दिल्ली में सर्दी में इजाफा देखा गया है। जिससे लोगों को ठंड के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के चलते दिल्ली को प्रदूषण से राहत मिली है।

यह भी पढ़ें: कहां सावरकर और कहां राहुल ?

इस वजह से हो रहा ठंड में इजाफा

वहीं पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हुआ है, जबकि उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में उत्तरी ठंडी हवाएं चल रही हैं। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश और हिमपात देखने को मिला। जिसके चलते भी ठंड में इजाफा हुआ है।

पूरे दिन छाया रहा कोहरा

दिल्ली में कल तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री अधिक (10.2 डिग्री रहा) है। बता दें कि, ऐसी कड़ाके की ठंडक दिल्ली में 16 साल पहले 2003 में दर्ज की गई थी। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में केवल 2.7 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। कल आसमान में पूरे दिन कोहरा सा छाया रहा और लोगों को दिन में धूप का दीदार भी नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: GOOD NEWS: सैमसंग गैलेक्सी S11+ में होगा ये बदलाव, जो देगा IPHONE को टक्कर

10-15 किमी/घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं

मौसम जानकारों की मानें तो, जम्मू कश्मीर के पास सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आगे निकल जाने के बाद उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अब उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। दिल्ली-एनसीआर में हवाएं 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। इसके साथ ही दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा देखने को मिला। दिल्ली-एनसीआर में भी पूरे दिन मध्यम कोहरा बना रहा।

सर्दियों के मौसम में ऐसा पहली बार हुआ है जब दिल्ली समेत उत्तर भारत के सभी मैदानी इलाकों, पंजाब से लेकर हरियाणा, मध्य प्रदेश के उत्तरी इलाकों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में आसमान में धुंध (कोहरा) बना रहा।

यह भी पढ़ें: जानिए कौन हैं मनोज मुकुंद नरवणे, होंगे अगले इंडियन आर्मी चीफ

दिल्ली को प्रदूषण से मिली राहत

वहीं पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के चलते दिल्ली को प्रदूषण से राहत मिली है। सोमवार को दिल्ली की हवा सामान्य स्तर पर दर्ज की गई। वहीं संभावना जताई गई है कि, इस पूरे हफ्ते राजधानी की हवा सामान्य से खराब स्तर पर बनी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 186 रहा। वहीं फरीदाबाद में 191, गाजियाबाद में 260, ग्रेटर नोएडा में 252, गुरुग्राम में 130 और नोएडा में एक्यूआई 227 रहा।

यहां रहा इतना तापमान

शिमला 11.2 डिग्री

दार्जिलिंग 12.5 डिग्री

देहरादून 22.7 डिग्री

सोलन 19.0 डिग्री

कुल्लू 16.9 डिग्री

गैंगटॉक 13.6 डिग्री

यह भी पढ़ें: Birthday Special: इस एक्टर ने ‘गे’ के रोल से पर्दे पर मचाई थी धूम

Shreya

Shreya

Next Story