×

प्राइवेट पार्ट में महिला ने छिपा रखी थी ऐसी चीज, एयरपोर्ट पर मच गया हड़कंप

मुंबई से तस्करी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक पुरुष और एक महिला तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।

Aditya Mishra
Published on: 7 March 2020 4:19 PM GMT
प्राइवेट पार्ट में महिला ने छिपा रखी थी ऐसी चीज, एयरपोर्ट पर मच गया हड़कंप
X

महाराष्ट्र: मुंबई से तस्करी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक पुरुष और एक महिला तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।

दोनों ने अपने प्राइवेट पार्ट में करोड़ों के ड्रग्स छिपा रखे थे। इसको छिपाने के लिए जो तरकीब अपनाई गई थी। वो बेहद ही खास थी। हालांकि ये दोनों जांच अधिकारियों की नजर से बच नहीं पाए और एयरपोर्ट पर ही दबोच लिए गये। पकड़ा गया युवक ब्राजील का रहने वाला है।

ब्राजील से आए इस पुरुष ने कोकेन से भरे इन कंडोम्स को अपने गुप्तांगों में छिपा रखे थे। सुरक्षा अधिकारियों ने उसके अंगों से कुल 13 कंडोम निकाले। इनमें 312 ग्राम कोकेन भरा था।

ये भी पढ़ें...इस तरह कर रहा था शराब की तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेंगलुरु में महिला तस्कर गिरफ्तार

उधर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस महिला ने भी अपने शरीर के अंदर और गुप्तांगों में भारी मात्रा में कोकेन छिपा रखे थे।

इस महिला के शरीर से कुल मिलाकर 1.385 किलोग्राम कोकेन निकला है। इसे निकालने के लिए उसे दो दिनों तक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

गिरफ्तार की गई महिला ग्वाटेमाला की निवासी है। उसने कोकेन को 150 कैप्सूल में भरा हुआ था. इसके बाद उसने इन्हें खा लिया था।

लेकिन, महिला जैसे ही बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी उसे सुरक्षा अधिकारियों ने जांच के समय पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें...एक तानाशाह जिसने तस्करी की जासूसी की और मनी लॉन्डरिंग भी

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story