×

कौन हैं देवराज अर्स? जिन्हें पूर्व PM राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया याद

आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन के साथ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री देवराज अर्स की भी जयंती कांग्रेस ने बड़े ही धूमधाम से मनाई।

Newstrack
Published on: 20 Aug 2020 1:44 PM GMT
कौन हैं देवराज अर्स? जिन्हें पूर्व PM राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया याद
X

नई दिल्ली: आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन के साथ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री देवराज अर्स की भी जयंती कांग्रेस ने बड़े ही धूमधाम से मनाई। बरसों बाद कांग्रेस ने देवराज अर्स को इतने ढंग से याद किया है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कौन थे देवराज अर्स जिन्हे कांग्रेस ने अचानक से याद कर लिया?

ये भी पढ़ें: भारत पर होगा जोरदार हमला! मुस्लिमों को नहीं होगा नुकसान, पाक रेल मंत्री का दावा

नरसिम्हा राव के बाद देवराज अर्स

इसके पहले कांग्रेस अपने पूर्व प्रधानमंत्री रहे पीवी नरसिंह राव की जन्मशती भी मनाने की घोषणा कर चुकी है। नरसिंह राव के बाद अब देवराज अर्स! अब सवाल ये है कि क्या कांग्रेस अब अपने पुराने योद्धाओं की विरासत को भुनाने की रणनीति पर चल रही है?

कौन थे देवराज अर्स

दरअसल, देवराज अर्स कर्नाटक में कांग्रेस के एक बड़े नेता हुआ करते थे। इसके आलावा वह प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने 5 साल का कार्यकाल किया था। उनके बाद सिद्धारमैया ही ऐसे मुख्यमंत्री हुए हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री कार्यकाल की अवधि पूरी की है। लेकिन काम लोग ही जानते होंगे कि देवराज अर्स पर एक जमाने में इंदिरा गांधी का साथ छोड़कर अलग पार्टी बनाने यानी बग़ावत करने भी निकल गए थे।

देवराज अर्स

ये भी पढ़ें: राम मंदिर की ताकत: बड़े से बड़ा भूकंप भी नहीं कर पाएगा कुछ, परमाणु भी फेल

उन्होंने यशवंत कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को साथ लेकर इंदिरा गांधी को चुनौती दे दी थी। जिसके बाद देवराज अर्स ने कांग्रेस (यू) बना ली, जबकि इंदिरा गांधी ने अपनी पार्टी का नाम कांग्रेस (आई) रख लिया।

ये भी पढ़ें: राम भक्त मुस्लिम महिलाएं: अब जान से मारने की मिली धमकी, मचा बवाल

देवराज अर्स

इसलिए कांग्रेस को आई देवराज अर्स की याद!

देवराज अर्स ने कर्नाटक की राजनीति में लिंगायत और वोक्कालिगा समाज की राजनीतिक वर्चस्व पर लगाम लगाकर पिछड़ों के प्रतिनिधित्व को मज़बूती भी दी थी। शायद यही वजह है कि आज कांग्रेस उसी वर्ग को वापस अपने साथ जोड़ने के लिए देवराज अर्स की विरासत को लोगों के बीच ले जाना चाहती है।

ये भी पढ़ें: भारत पर होगा जोरदार हमला! मुस्लिमों को नहीं होगा नुकसान, पाक रेल मंत्री का दावा

Newstrack

Newstrack

Next Story