×

किसान आंदोलन में पहुंची प्रियंका गांधी, धरने पर बैठे कांग्रेस सांसदों से की मुलाकात

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर अपना निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मोदी सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों के फायदे के लिए देश के अन्नदाता के साथ विश्वासघात किया है।

Shraddha Khare
Published on: 8 Jan 2021 9:21 AM GMT
किसान आंदोलन में पहुंची प्रियंका गांधी, धरने पर बैठे कांग्रेस सांसदों से की मुलाकात
X

नई दिल्ली : नए कृषि बिल पर चल रहे विरोध को एक महीना से ज्यादा हो चुका है लेकिन यह विरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आपको बता दें कि इस आंदोलन में अब तक कई सरकार विरोधी पार्टी के नेता इन किसानों से मिलने आए हैं। इसी बीच धरने पर बैठे कांग्रेस सांसदों से मिलने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मिलने पहुंची हैं। यह कांग्रेस सांसद किसान आंदोलन के समर्थन में धरना पर बैठे हैं। इनका कहना है कि किसान विरोधी कानून के खिलाफ हर मोर्चे पर किसानों के साथ कांग्रेस खड़ी है।

राहुल गांधी ने किया ट्वीट

इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर अपना निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मोदी सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों के फायदे के लिए देश के अन्नदाता के साथ विश्वासघात किया है। इस आंदोलन के माध्यम से किसान अपनी बात कह चुके हैं। अन्नदाताओं की आवाज उठाना और उनकी मांगों का समर्थन करना हम सबका का कर्तव्य है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कही यह बात

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के साथ अन्याय किया है। गरीबों के पेट पर लात मारी है। हम उसके सामने सर नहीं झुकाएंगे। मोदी के काले बिलों के खिलाफ अन्नदाता की लड़ाई डट कर लड़ेंगे। कई प्रदेशों के किसान करीब 44 दिनों से दिल्ली के अलग अलग बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार और किसान के बीच कई राउंड की बात हो चुकी है लेकिन न तो किसान पीछे हटने को तैयार है और न ही सरकार अपने फैसलों पर विचार कर रही है।

ये भी पढ़ें : कोरोना वैक्सीनेशन से पहले बड़ी तैयारी, देश के 736 जिलों में आज ड्राइ रन

farmer protest

नए किसान बिल का विरोध

आपको बता दें कि पंजाब, हरियाणा समेत कई प्रदेशों के किसान हाल ही बनाए हुए नए किसान बिल का विरोध कर रहे हैं। यह आंदोलन दिन पर दिन और बढ़ता जा रहा है। इस नए किसान बिल पर सरकार और किसान दोनों ही अपनी बात पर अड़े हुए दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें : 5 साल की बच्ची का कमाल: बनाया ये विश्व रिकॉर्ड, जानकर आप हो जाएंगे हैरान

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story