×

सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी: अस्पताल में मौजूद राहुल-प्रियंका

जानकारी के मुताबिक सोनिया के साथ उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि सोनिया को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Shivakant Shukla
Published on: 2 Feb 2020 3:38 PM GMT
सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी: अस्पताल में मौजूद राहुल-प्रियंका
X

नई दिल्ली: बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उनको दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी को सांस लेने में तकलीफ पेश आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक सोनिया के साथ उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि सोनिया को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

ये भी पढ़ें—सरहद पर बरस रही गोलियां: सेना के जवान और पाकिस्तानी आमने-सामने

पिछले कुछ साल से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान हैं सोनिया गांधी

गौरतलब है कि सोनिया गांधी पिछले कुछ साल से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान हैं। सोनिया गांधी की तबियत खराब होने की वजह से वह शनिवार को पेश हुए बजट के लिए भी संसद नहीं पहुंची थीं। अस्पताल में डॉक्टर कांग्रेस अध्यक्ष का चेकअप के बाद ही किसी तरह की जानकारी सामने आने की संभावना है। तबीयत ठीक नहीं रहने की वजह से दिल्ली विधानसभा चुनाव में सोनिया गांधी चुनावी रैलियों में नजर नहीं आ रही हैं।

ये भी पढ़ें— हिंदू नेता रंजीत का काला सच! रेप के साथ लगे थे कई गंभीर आरोप, ऐसा है इतिहास

बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया था। इसके बाद सोनिया गांधी को एक बार फिर पार्टी की बागडोर संभालनी पड़ी है। ध्यान रहे कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के कुछ ही महीने बाद कांग्रेस कार्यसमिति ने सोनिया गांधी को नया कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष चुना। बताते चलें कि सोनिया गांधी विदेश में भी इलाज करवा चुकी हैं। हालांकि उनके हेल्थ की पूरी जानकारी डाक्टरों के रिपोर्ट सामने आने के बाद ही हो सकेगी।

ये भी पढ़ें—हिंदू महासभा नेता की हत्या में शामिल आरोपियों की तस्वीर जारी, बताने पर मिलेगा इनाम

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story