×

सोनिया गांधी इस बार नहीं मनाएंगी अपना जन्मदिन, ये है बड़ी वजह

आज किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया है, जो सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। कुछ मजदूर संघो ने भी इसका समर्थन देने का ऐलान किया है। वही सरकार के खिलाफ सभी विपक्षी पार्टियों ने भी भारत बंद को समर्थन देते हुए समानांतर प्रदर्शन करने की घोषणा की।

Monika
Published on: 8 Dec 2020 3:55 AM GMT
सोनिया गांधी इस बार नहीं मनाएंगी अपना जन्मदिन, ये है बड़ी वजह
X
सोनिया गांधी नहीं मनाएंगी जन्मदिन

कृषि कानूनों को लेकर देशभर के किसान आंदोलन कर रहे है। आज किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया है। इसी बीच कांफ्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यह ऐलान किया है कि वह 9 दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। सोनिया गांधी ने देश में कृषि किसानों के खिलाफ किसान आंदोलन और कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए ऐसा फैसला लिया है।

भारत बंद का ऐलान

आज किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया है, जो सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। कुछ मजदूर संघो ने भी इसका समर्थन देने का ऐलान किया है। वही सरकार के खिलाफ सभी विपक्षी पार्टियों ने भी भारत बंद को समर्थन देते हुए समानांतर प्रदर्शन करने की घोषणा की। जिसके बाद सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सुरक्षा बढ़ाने और शांति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सड़कों पर चक्का जाम

किसान नेताओं ने कहा है कि प्रदर्शन के तरह सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चक्का जाम प्रदर्शन करेंगे , इस दौरान प्रमुख सड़कों को जाम किया जाएगा। बता दें, कि किसान आंदोलन में पंजाब से लेकर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई अन्य राज्य शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: किसानों के साथ विपक्ष भी डटा, भारत बंद को सभी प्रमुख सियासी दलों का समर्थन

आम जनता को ना हो तकलीफ

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि उनका यह भारत बंद राजनितिक दल के बंद से अलग है। ये चार घंटे का सांकेतिक बंद है। उनका कहना है कि इस दौरान वह किसी भी आम नागरिक को कोई प्रधानी नहीं देना चाहते। वह उनसे यह अपील कर रहे है की इस अवधी में वह यात्रा ना करें। साथ ही दूकान दारों से भी यह अपील है कि इस दौरान वह अपनी दूकान बंद रखे।

ये भी पढ़ें: भारत बंद: रेलवे ने ये सभी ट्रेनें कर दीं रद्द, इनका बदला रूट, देखें पूरी लिस्ट

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story