×

कांग्रेस को बड़ा झटका: इस दिग्गज नेता का निधन, राहुल गांधी ने जताया दुख

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। वो गांधी परिवार के बेहद खास थे। उनके निधन पर राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने दुख जताया है।

Shreya
Published on: 21 Dec 2020 10:32 AM GMT
कांग्रेस को बड़ा झटका: इस दिग्गज नेता का निधन, राहुल गांधी ने जताया दुख
X
कांग्रेस को बड़ा झटका: इस दिग्गज नेता का निधन, राहुल गांधी ने जताया दुख

नई दिल्ली: बड़ी खबर इस वक्त कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा को लेकर आ रही है। दरअसल, 93 साल की उम्र में वोरा का दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में निधन हो गया है। बता दें कि उन्होंने कल ही अपना जन्मदिन मनाया था। वोरा के इस तरह दुनिया को अलविदा कह जाने से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर है। उन्हें उनकी खराब हालत की वजह से कल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। मोतीलाल वोरा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रह चुके है।

गांधी परिवार के बेहद खास

बता दें कि वोरा किसी जमाने में MP के एक हिंदी अखबार के पत्रकार के तौर पर काम किया करते थे। आगे चलकर वो प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वोरा को गांधी परिवार का बेहद खास माना जाता है। वो सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बेहद खास थे। वोरा की चार बेटियां और दो बेटे हैं, जिसमें से उनके एक बेटे अरुण वोरा छत्तीसगढ़ के दुर्ग से विधायक हैं।

यह भी पढ़ें: 31 दिसंबर तक फ्लाइट्स बंद: सरकार ने आज रात से लगाई रोक, नई बीमारी का अलर्ट

साल 1968 में राजनीति में प्रवेश

मोतीलाल वोरा ने साल 1968 में राजनीति में प्रवेश किया था। उन्होंने पहले 1970 में मध्य प्रदेश विधानसभा से चुनाव जीता। उन्हें एमपी के सड़क परिवहन निगम के उपाध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया था। वो कांग्रेस के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। साल 2018 में बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने मोतीलाल वोरा से कोषाध्याक्ष की जिम्मेदारी लेकर अहमद पटेल को दे दी थी। अहमद पटेल का भी बीते दिनों निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें: भारत में कड़ाके की ठंड: दुनिया के इन जगहों पर पड़ रही मई-जून जैसी गर्मी, ये है वजह

राहुल गांधी ने व्यक्त किया दुख

वोरा के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। पार्टी के करीब रहे वोरा के निधन पर दुख जताते हुए राहुल ने कहा कि वोरा जी एक सच्चे कांग्रेसी और अद्भुत इंसान थे। हम उन्हें बहुत मिस करेंगे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना है।



अशोक गहलोत ने जताया दुख

वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा जी के निधन पर मेरी संवेदना है। उन्होंने लिखा कि वह हमारे सबसे वरिष्ठ नेता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस के केंद्रीय मंत्री के रूप में, मप्र के मुख्यमंत्री के रूप में, यूपी के राज्यपाल, महासचिव और AICC के कोषाध्यक्ष के रूप में बिताया।





यह भी पढ़ें: पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट: इन राज्यों में पड़ेगी भीषण ठंड, बढ़ेंगी ये बीमारियां

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story