×

Rahul Gandhi: आज 'बेघर' हुए राहुल गांधी, बोले 'सच बोलने का ये अंजाम', जानिए क्या है नया पता

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज शनिवार को 12 तुगलक लेन वाला सरकारी आवास छोड़ दिया। राहुल गांधी सरकारी आवास को लोकसभा सचिवालय को सौंप दिया।

Jugul Kishor
Published on: 22 April 2023 2:56 PM GMT (Updated on: 22 April 2023 6:44 PM GMT)
Rahul Gandhi: आज बेघर हुए राहुल गांधी, बोले सच बोलने का ये अंजाम, जानिए क्या है नया पता
X
चाबी सौंपते हुए राहुल गांधी (Social Media)

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज शनिवार को 12 तुगलक लेन वाला सरकारी आवास छोड़ दिया। राहुल गांधी सरकारी आवास को लोकसभा सचिवालय को सौंप दिया। आज से वह अपनी मां सोनिया गांधी के साथ उनके आवास 10 जनपथ में रहेंगे। राहुल गांधी साल 2004 से इस सराकारी आवास में रह रहे थे। राहुल गांधी ने घर छोड़ने के बाद बयान भी दिया।

घर खाली करने बाद राहुल गांधी ने कहा ये सच बोलने कता अंजाम है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों ने मुझे 19 साल के लिए यह घर दिया, इसलिए मैं उनको धन्यवाद कहता हूं, लेकिन अब मुझसे घर छीन लिया गया। आजकल सच बोलने की कीमत चुकानी पड़ती है। मैं सच बोलने के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हूं। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने ज्यादातर सामान बीते दिनों ही खाली कर दिया था क्योंकि 15 अप्रैल को सरकारी आवास से सामान लेकर ट्रक को निकलते देखा गया था। वहीं शनिवार को अब आवास को पूरी तरीके से खाली करके लोकसभा सचिवालय को बंगले की चाबी भी सौंप दिया।

यह भी पढ़ें: सांसदों को बंगलों में मिलती हैं ये खास सुविधाएं, जानें- सरकारी आवास आवंटन के क्या हैं नियम?

संसद सदस्यता जाने के बाद आवास खाली करने का मिला था नोटिस

संसद से सदस्यता जाने के बाद बीजेपी सांसद सीआर पाटिल की अध्यक्षता वाली लोकसभा आवास समिति ने राहुल गांधी को एक नोटिस भेजा था। इस नोटिस में राहुल गांधी को अपना 12 तुगलक लेन बंगला खाली करने के लिए कहा गया था। इस नोटिस में कहा गया था कि उन्हें 22 अप्रैल तक बंगला खाली करना है। नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला था। नियमों के मुताबिक किसी भी सांसद को संसद से अयोग्य घोषित होने के बाद सरकारी आवास को खाली करना पड़ता है। इसके लिए उन्हे एक महीने का समय दिया जाता है।

बता दें कि सूरत की सेसन कोर्ट भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दोषी करार दिया था। साथ ही दो साल की सजा सुनाई थी। इसके एक दिन बाद उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया। इसके बाद लोकसभा सचिवालय से उन्हें सरकारी आवास खाली करने के लिए 22 अप्रैल का समय देते हुए नोटिस जारी किया था। कुछ साल पहले एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा से भी लोधी एस्टेट स्थित बंगला खाली कराने को कहा गया था। राहुल ने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक की जनसभा में कहा था कि सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों होता है? इसी टिप्पणी पर राहुल गांधी को कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई थी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story