×

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी की बिगड़ी तबियत, गंगाराम अस्पताल में हुई भर्ती

Sonia Gandhi: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुखार के लक्षण दिखने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक वह डॉक्टरों की निगरानी में है और फिलहाल उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

Jugul Kishor
Published on: 3 Sep 2023 6:09 AM GMT (Updated on: 3 Sep 2023 9:31 AM GMT)
Sonia Gandhi: सोनिया गांधी की बिगड़ी तबियत, गंगाराम अस्पताल में हुई भर्ती
X
Sonia Gandhi (Social Media)

Sonia Gandhi: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की रविवार को तबियत खराब हो गई। इसके बाद उनको दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार उनको बुखार के लक्षण दिखने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक वह डॉक्टरों की निगरानी में है और फिलहाल उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

मार्च में भी अस्पताल में हुईं थीं भर्ती

बता दें कि इससे पहले भी सोनिया गांधी की इसी साल मार्च महीने में तबियत खराब हुई थी। तब भी उन्हे सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि एक दिन बाद जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन में बताया गया था कि उनकी हालत स्थिर है और वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। मार्च के बाद आज रविवार (2 सितंबर) को उनकी फिर तबियत बिगड़ गई।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नियमित तौर पर भी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चेकअप के लिए जाती रहती हैं. इसी साल जनवरी में भी सोनिया गांधी को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक, कोविड होने के बाद से उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रही है। इससे पहले भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी। राहुल गांधी ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना है।

इन दिनों राजनीति में काफी एक्टिव हैं सोनिया गांधी

गौरतलब है कि अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। लोकसभा चुनावों के कारण कांग्रेस नेता सोनिया गांधी भी काफी एक्टिव दिख रही हैं। हाल ही में मुंबई में विपक्षी नेताओं की बैठक हुई थी उसमें सोनिया गांधी शामिल हुई थी। इससे पहले वे बेंगलुरू में आयोजित विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की बैठक में शामिल हुईं थीं। इसके अलावा बैठक में राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी गठबंधन के नेता शामिल हुए थे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story