×

प्रधानमंत्री की भाषा पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, तेजस्वी को कहा जंगलराज का युवराज

झारखंड की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ने केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि, डीवीसी के मद में बकाया राशि को जिस तरह बैंक खाते से काटा गया वो ग़लत है।

Newstrack
Published on: 29 Oct 2020 9:28 AM GMT
प्रधानमंत्री की भाषा पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, तेजस्वी को कहा जंगलराज का युवराज
X
प्रधानमंत्री की भाषा पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, तेजस्वी को कहा जंगलराज का युवराज

झारखंड: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाषा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। पार्टी के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पीएम की भाषा ठीक नहीं है। उन्होंने तेजस्वी यादव को जंगलराज का युवराज बताया जो ग़लत है। रामेश्वर उरांव ने कहा कि, एक प्रधानमंत्री के तौर पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना ठीक नहीं है। आज देश और समाज को राजनीतिक तौर पर ईमानदार लोगों की ज़रूरत है।

केंद्र सरकार से दो-दो हाथ के लिए तैयार

झारखंड की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ने केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि, डीवीसी के मद में बकाया राशि को जिस तरह बैंक खाते से काटा गया वो ग़लत है। आज झारखंड के साथ बुरा बर्ताव हुआ कल किसी और राज्य को निशाना बनाया जाएगा। लिहाज़ा, झारखंड सरकार इसे लेकर चुप नहीं बैठेगी। राज्य सरकार ने इस बाबत काम शुरू कर दिया है। दरअसल, पिछले दिनों केंद्र सरकार ने दामोदर वैली कार्पोरेशन के बकाया मद से 1417 करोड़ रूपए राज्य सरकार के रिजर्व बैंक के खाते से काट लिया था।

भाजपा अपने तरीके से गढ़ना चाहती है लोकतंत्र

केंद्र सरकार और भाजपा अपने तरीके से लोकतंत्र को गढ़ना चाहती है। लिहाज़ा, इसे कभी पूरा नहीं होने दिया जाएगा। पार्टी के कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि, डीवीसी के मामले में जिस तरह केंद्र ने क़दम उठाया है वो सरकार की मंशा को दिखाता है। भाजपा को चाहिए कि, वो अपने घोषणापत्र में लिख दे कि, सीट कितनी भी आए लेकिन सरकार बीजेपी ही बनाएगी। देश और दुनिया को पता चल सके कि, भारत में भाजपा किस तरह की लोकतंत्र चाहती है।

jharkhand

ये भी देखें: बड़ा राजनीतिक बदलाव: बसपा बनी भाजपा की बी टीम, अखिलेश ही सहारा

भाजपा अपनी पीठ थपथपा रही

कोविड-19 के काल में केंद्र सरकार ने कोई काम नहीं किया। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि, केंद्र के बनिस्बत राज्य सरकार ने अपनी क्षमता के मुताबिक काम किया है। बात चाहे मनरेगा के तहत रोज़गार देने की हो या फिर खाद्य सुरक्षा योजना के तहत ग़रीबों तक खाद्यान्न पहुंचाने का मामला हो। इतना ही नहीं कोरोना वायरस के टेस्ट के मामले में भी राज्य सरकार ने सीमित संसाधन में बेहतर काम किया।

दुमका और बेरमो में होगी जीत

कांग्रेस को भरोसा है कि, दुमका और बेरमो विधानसभा उप चुनाव में यूपीए उम्मीदवारों की जीत तय है। बेरमो से कांग्रेस के उम्मीदवार जयमंगल सिंह को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। दुमका में भी झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन के पक्ष में लहर है। हालांकि, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर फिलहाल कोई आकलन करने से बच रहे हैं।

ये भी देखें: मुश्किलों में ‘Mirzapur 2’: निर्माताओं से हुई बड़ी चूक, आ गया ये नोटिस

कार्तिक उरांव के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प

कांग्रेस पार्टी पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रहे कार्तिक उरांव की ईमानदारी और सादगी को जन-जन तक पहुंचाएगी। पार्टी के कार्यक्रम में उन्हे याद किया गया और उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान आदिवासी समाज के कई लोगों को सम्मानित भी किया गया।

रांची से शाहनवाज़ की रिपोर्ट।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story