×

संक्रमण ने बढ़ाई देश की चिंता: नहीं थम रहा कोरोना का कहर, अब तक 1218 मौतें

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों को देखा जाय तो कोरोना वायरस से संक्रमित जिलों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है, जो एक चिंता का विषय है। 18 अप्रैल से 1 मई के बीच कोविद-19 से प्रभावित जिलों की संख्या 406 से 475 हो गई है।

SK Gautam
Published on: 2 May 2020 11:00 AM GMT
संक्रमण ने बढ़ाई देश की चिंता: नहीं थम रहा कोरोना का कहर, अब तक 1218 मौतें
X

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के कारण संक्रमित मरीजों की संख्या 37,336 हो गई है। कोरोना के कारण हो रही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता ही जा रहा है और यह आंकड़ा बढ़कर 1218 हो गया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन को एक बार फिर दो हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया है।

लॉकडाउन को बढ़ाते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के जिलों को तीन जोन में बांटा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 284 जिलों को ऑरेंज जोन में, 319 जिलों को ग्रीन जोन और 130 जिलों को रेड जोन के अंतर्गत रखा है।

कोरोना हॉटस्पॉट की संख्या घटी

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों को देखा जाय तो कोरोना वायरस से संक्रमित जिलों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है, जो एक चिंता का विषय है। 18 अप्रैल से 1 मई के बीच कोविद-19 से प्रभावित जिलों की संख्या 406 से 475 हो गई है, हालांकि इस दौरान रेड हॉटस्पॉट में गिरावट दर्ज की गई है। 1 मई तक कोरोना हॉटस्पॉट 170 से घटकर अब 130 हो गए हैं।

ये भी देखें: दिल्ली में मचा हड़कंप: सील कर दी गई पूरी बिल्डिंग, 41 लोग कोरोना पॉजिटिव

पिछले 15 दिनों में ग्रीन जोन की कुल संख्या भी 353 से घटकर 319 हो गई है। ग्रीन जोन में उन जिलों को रखा गया है जहां पर पिछले 21 दिनों से कोई भी कोरोसा केस न आया हो। सरकार ने जिलों को तीन जोन में बांटने के लिए कई तरह की बारीकियो की जांच की है। पहला एक जिले में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या और दूसरा इन मरीजों की संख्या दोगुनी होने का समय।

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक हॉटस्पॉट ने बढ़ाई चिंता

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक हॉटस्पॉट (19) हैं, इसके बाद महाराष्ट्र (14), तमिलनाडु (12), दिल्ली (11) और पश्चिम बंगाल (10) हैं। जबकि तमिलनाडु की स्थिति में काफी सुधार देखने को मिला है। तमिलनाडु में अभी तक 22 हॉटस्पॉट इलाके थे जो अब घटकर 12 रह गए हैं। पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में चिंता बढ़ती दिख रही है, जहां कुछ हफ्तों में हॉटसपॉट जिले बढ़ रहे हैं।

ये भी देखें: एक वायरस ने बदल दी दुनिया, जिंदगी ढूंढ रही जीने के बहाने

इन प्रदेशों में कोई हॉटस्पॉट जिले नहीं

15 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में कोई हॉटस्पॉट जिले नहीं हैं। इसमें असम, गोवा और हिमाचल प्रदेश तीन प्रमुख राज्य हैं। छत्तीसगढ़ (रायपुर), झारखंड (रांची) और उत्तराखंड (हरिद्वार) में एक-एक हॉटस्पॉट है। असम (30), अरुणाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ (25), मध्य प्रदेश (24), ओडिशा (21) और उत्तर प्रदेश (20) में ग्रीन जोन की संख्या सबसे अधिक है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story