×

CORONA IN INDIA: किस राज्य में हैं कितने मामले, यहां जानें राज्यवार पूरी लिस्ट

कोरोना वायरस का कहर भारत में भी बढ़ता जा रहा है। सोमवार तक इसके 116 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 17 विदेशी हैं। 3 लोगों की मौत भी हो चुकी है

Aradhya Tripathi
Published on: 17 March 2020 10:58 AM GMT
CORONA IN INDIA: किस राज्य में हैं कितने मामले, यहां जानें राज्यवार पूरी लिस्ट
X

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का कहर दुनिया के साथ-साथ भारत में भी बढ़ता जा रहा है। सोमवार तक इसके 116 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 17 विदेशी हैं। 3 लोगों की मौत भी हो चुकी है। भारत सरकार की तरफ से लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है, फैलने से रोकने के लिए कई कदम भी उठाए गए हैं। विदेशों में फंसे भारतीयों को भी सरकार वापस ला रही है। अबतक कहां कितने मामले सामने आए, यहां हम आपको राज्यवार पूरी लिस्ट बताने जा रहे हैं।

दिल्ली में 7 तो केरल में 24 केस पॉजिटिव

सबसे पहले बात करें अगर देश की राजधानी दिल्ली की तो दिल्ली में अब तक 7 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जो सातों भारतीय ही हैं। इनमें से 2 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि एक की मौत हो गई। वहीं दिल्ली से सटे हरियाणा में अब तक 15 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिनमें 1 भारतीय है जबकि शेष 14 लोग विदेशी हैं।

ये भी पढ़ें- शांति समझौते पर संकट: तालिबान लड़ाकों की रिहाई को लेकर फंसा पेच

केरल में 24 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिनमें 22 भारतीय और 2 विदेशी हैं। इसमें 3 लोग डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। राजस्थान में 4 केस सामने आए हैं जिनमें 2 भारतीय और 2 विदेशी हैं। इसमें 3 लोग डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। इसके अलावा तेलंगाना में 4 केस सामने आए हैं जो चारों भारतीय ही हैं। इनमें से 1 को डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।

UP में 13 केस पॉजिटिव तो महाराष्ट्र में 1 की मौत

अगर बात करें देश के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले प्रदेश उत्तर प्रदेश की तो यहां 13 पॉजटिव केस सामने आए हैं। जिनमें से 1 विदेशी और 12 लोग भारतीय शामिल हैं। जिनमें से 4 लोगों को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। इसके अलावा लद्दाख में 3, जम्मू-कश्मीर में 3, तमिलनाडू में 1, पंजाब में 1 और कर्नाटक में 8 केस सामने आ चुके हैं। जिनमें कर्नाटक में एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- YES BANK के बड़े कर्जदारों के नाम आये सामने, लिस्ट देख चौंक जाएंगे आप

भारत में सबसे ज्यादा पॉजटिव केस महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां अब तक 39 केस सामने आ चुके हैं। जिनमें से 36 भारतीय और 3 विदेशी शामिल हैं। यहां एक की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा आधंप्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा में 1-1 केस सामने आ चुके हैं।

सरकार ने ज़ारी किए हेल्प लाइन नंबर

ये भी पढ़ें- कोरोना के खौफ में तीर्थस्थल: तत्काल बंद किये गए ये मंदिर, दर्शन से पहले देख लें लिस्ट

कोरोना से जुड़ी कोई जानकारी लेने या देने के लिए हेल्पलाइन नंबर +91-11-23978046 पर फोन किया जा सकता है। इसके अलावा हर राज्य ने अपना हेल्पलाइन नंबर जारी किया हुआ है।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story