×

कोरोना संक्रमण की रफ्तार में आई तेजी, 10 दिनों में मरीजों में इतना भारी इजाफा

देश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। भारत अब दुनिया का ऐसा चौथा देश बन गया है, जहां तीन लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हैं।

Ashiki
Published on: 13 Jun 2020 4:04 AM GMT
कोरोना संक्रमण की रफ्तार में आई तेजी, 10 दिनों में मरीजों में इतना भारी इजाफा
X

अंशुमान तिवारी

नई दिल्ली: देश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। भारत अब दुनिया का ऐसा चौथा देश बन गया है, जहां तीन लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। भारत में 30 जनवरी को पहला मामला सामने आने के बाद 110 दिनों में मरीजों की संख्या एक लाख तक पहुंची थी। उसके बाद 15 दिनों में आंकड़ा एक लाख से दो लाख मरीजों तक पहुंचा और फिर 10 दिन में ही मरीजों की संख्या दो लाख से बढ़कर तीन लाख तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: राज्य में फिर लगाया गया लॉकडाउन! अभी-अभी पूरी तरह लगी पाबंदी, बॉर्डर भी सील

135 दिन में हुए तीन लाख से अधिक मरीज

इस आंकड़े से समझा जा सकता है कि देश में संक्रमण की रफ्तार रफ्तार में तेजी आई है। वैसे भारत के लिए राहत की बात यह है कि चीन के बाद सबसे अधिक आबादी वाला देश होने के बावजूद कोरोना के संक्रमण की रफ्तार दूसरे अन्य देशों के मुकाबले कम है। भारत में मरीजों का आंकड़ा तीन लाख तक पहुंचने में 135 दिन का वक्त लगा। अमेरिका में सबसे तेज 82 दिनों में ही तीन लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो गए थे। ब्राजील में 85 दिन और रूस में 111 दिनों में ही मरीजों का आंकड़ा तीन लाख को पार कर गया था।

corona patients in delhi

ये भी पढ़ें: गुंडई की हद: मछली देने से मना करने पर विक्रेता को गोली से उड़ाया, मचा हड़कंप

अब पांच दिनों में बढ़ रहे 50 हजार मामले

देश में 30 जनवरी को संक्रमण की शुरुआत होने के बाद कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 50 हजार तक पहुंचने में 98 दिन लगे थे। इसके बाद रफ्तार में तेजी आई और महज 12 दिनों में ही अगले 50 हजार मरीज बढ़ गए। अगले 8 दिन में मरीजों का आंकड़ा एक लाख से डेढ़ लाख और फिर 7 दिन में ही डेढ़ लाख से दो लाख तक पहुंच गया। अब संक्रमण की रफ्तार और तेज हो गई है और हर 5 दिनों में 50000 लोग इस वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। दो लाख से ढाई लाख और फिर ढाई लाख से तीन लाख तक आंकड़ा पहुंचने में महज पांच-पांच दिन का समय लगा।

ये भी पढ़ें: दो लोगों की लड़ाई में बिल्ली ने मारी बाज़ी, ऐसी ही गुलाबो सिताबो की कहानी

मरीज बढ़ने के साथ रिकवरी रेट भी बेहतर

भारत के लिए राहत की बात यह है कि यहां मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही रिकवरी रेट में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यहां अभी तक तीन लाख मरीजों मरीजों में से करीब डेढ़ लाख मरीज कोरोना के खतरे से उबर चुके हैं। यहां मरीजों का रिकवरी रेट 49.34 फीसदी है। सबसे कम रिकवरी ब्रिटेन का है जहां अभी तक 2.93 लाख मरीजों में सिर्फ 0.076 मरीज ही कोरोना के संक्रमण से उबर सके हैं। रूस का रिकवरी रेट सबसे अच्छा 51.97 फीसदी है जबकि अमेरिका का रिकवरी रेट 39.5 फीसदी है।

ये भी पढ़ें: अगर करते हैं पीतल के बर्तन का इस्तेमाल, तो ये खबर आपके लिए है, पढ़ें जरूर

नए मरीजों के मामले में भारत तीसरे नंबर पर

एक दिन में नए केस मिलने के मामले में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है। अमेरिका में रोज बीस हजार नए केस मिल रहे हैं जबकि ब्राजील में रोजाना पंद्रह हजार नए केस सामने आ रहे हैं। वहीं भारत में एक दिन में औसतन दस हजार नए मरीज मिल रहे हैं। भारत में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा संक्रमित है जहां मरीजों की संख्या एक लाख से ऊपर पहुंच गई है। दिल्ली में भी मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें: कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया

Ashiki

Ashiki

Next Story