×

देश में कोरोना का कहर, एक दिन में आए 5 हजार से ज्यादा केस, इतनी हुईं मौतें

कोरोना से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा अब तक 1 लाख पहुंचने वाला है। रविवार को सबसे ज्यादा कोरोना के मामले आए। इस दिन आंकड़ा 5 हजार पार कर...

Ashiki
Published on: 18 May 2020 5:23 AM GMT
देश में कोरोना का कहर, एक दिन में आए 5 हजार से ज्यादा केस, इतनी हुईं मौतें
X

नई दिल्ली: कोरोना से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा अब तक 1 लाख पहुंचने वाला है। रविवार को सबसे ज्यादा कोरोना के मामले आए। इस दिन आंकड़ा 5 हजार पार कर गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार की सुबह अपडेट दिया, जिसमें अब देश में कुल कंफर्म केस 96 हजार 169 हैं। 3 हजार 49 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 36 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: 6 घंटों में देश में तबाही! तूफान होता जा रहा भयानक, इन राज्यों पर खतरा

महाराष्ट्र की स्थिति भयावह

अब तक देश में 56 हजार 316 एक्टिव मामले हैं। कोरोना का कोहराम महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा है। यहां मरीजों की संख्या 33 हजार के पार पहुंच गई है। महाराष्ट्र में मरने वाले लोगों की तादाद भी 1198 तक जा पहुंची है। वहीं, गुजरात में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 11 हजार पार कर गया है।

ये भी पढ़ें: CBSE Datesheet 2020: आज जारी होगी 10वीं 12वीं की परीक्षा की डेटशीट, ऐसे करें चेक

तमिलनाडु की बिगड़ रही स्थिति

अब तमिलनाडु में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ना शुरू हो गए हैं। यहां अब तक 11 हजार 224 मामले आ चुके हैं, जिनमें 78 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं दिल्ली में कोरोना ने अब तक 10 हजार लोगों को चपेट ले लिया है। यहां अब तक 160 लोग काल के गाल में भी समा गए हैं।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे और आठ निर्वाचित एमएलसी दोपहर एक बजे लेंगे शपथ

यूपी में भी बढ़ रहे आंकड़े

राजस्थान में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 5 हजार पार कर चुका है, जिसमें 131 लोगों को कोरोना ने आगोश में ले लिया। वहीं, मध्य प्रदेश में भी 5 हजार का आंकड़ा पहुंचने वाला है। 248 लोग इसकी चपेट में आकर जान भी गंवा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। अब यहां मरीजों की संख्या 4259 हो गई है, जिनमें से 238 लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार लाल निशान में, सेंसेक्स 198 अंक टूटा

Ashiki

Ashiki

Next Story