×

कोरोना पर होगा प्रहार: शुरू होगा सबसे बड़ा टीकाकरण, जानें वैक्सीनेशन की बड़ी बातें

सबसे पहले देश के एक करोड़ 60 लाख कर्मचारियों को टीका लगेगा जो जरूरी सेवाओं से जुड़े हैं। इनमें 51 लाख 82 हजार से ज्यादा हेल्थकेयर वर्कर्स, 4 लाख 31 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी, 1 करोड़ 3 लाख 66 हजार सोशल वर्कर्स और 1 लाख 5 हजार से ज्यादा पोस्टल सेवाओं से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं।

Ashiki
Published on: 16 Jan 2021 3:30 AM GMT
कोरोना पर होगा प्रहार: शुरू होगा सबसे बड़ा टीकाकरण, जानें वैक्सीनेशन की बड़ी बातें
X
कोरोना पर होगा प्रहार: शुरू होगा सबसे बड़ा टीकाकरण, जानें वैक्सीनेशन की बड़ी बातें

नई दिल्ली: लंबे समय से कोरोना महामारी की मार झेलने के बाद फाइनली इससे छुटकारा पाने का समय आ गया है। देशभर में आज यानी 16 जनवरी से कोविड-19 वैक्सीनेशन का शुभारंभ हो रहा है। इसे लेकर तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान होगा।

सुबह 10:30 से होगी शुरुआत

पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुबह 10:30 बजे पहले चरण के टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। साथ ही वैक्सीन लगाने वाले हेल्थ वर्कर्स से बातचीत भी करेंगे। इस बातचीत को देश के 3006 वैक्सीन सेंटर पर लोग देख सकते हैं। आज भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है। ये खुशी करीब 1 करोड़ 5 लाख संक्रमण के केस और 1 लाख 51 हजार लोगों को खोने के बाद आई है।

PM मोदी

ये भी पढ़ें: 4 दिन होगी भयानक बारिश: इन राज्यों में पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, IMD का अलर्ट

सबसे पहले इन्हें दी जाएगी वैक्सीन

सबसे पहले देश के एक करोड़ 60 लाख कर्मचारियों को टीका लगेगा जो जरूरी सेवाओं से जुड़े हैं। इनमें 51 लाख 82 हजार से ज्यादा हेल्थकेयर वर्कर्स, 4 लाख 31 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी, 1 करोड़ 3 लाख 66 हजार सोशल वर्कर्स और 1 लाख 5 हजार से ज्यादा पोस्टल सेवाओं से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं। बता दें कि पूरे देश में एक साथ टीकाकरण अभियान की शुरुआत होगी और सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इसके लिए कुल 3006 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं।

पहले दिन 3 लाख लोगों को लगेगा टीका

गौरतलब है कि सबसे बड़े टीकाकारण अभियान के लिए देश सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 3006 वैक्सीनेशन सेंटर्स बनाए गए हैं। पहले करीब 3 लाख हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी। यानी पहले दिन सभी सेंटर्स पर 100 लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकारण का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक है।

corona vaccine

सर्टिफिकेट भी मिलेगा

हर वैक्सीन सेंटर पर दो और अधिकारी होंगे, जिनकी जिम्मेदारी वेटिंग एरिया में लोगों को बिठाने, वैक्सीन लगे लोगों को कोई रिएक्शन तो नहीं हुआ या फिर वैक्सीन लगने के बाद दिक्कत तो नहीं हुई, वे ये सब आधे घंटे तक देखेंगे। इसके बाद जिन्हें वैक्सीन लगी है उन्हें सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इसके लिए जिस नंबर को रजिस्टर कराया गया है उस पर एक लिंक भेजा जाएगा जिसे खोलने पर आपको वैक्सीन का सर्टिफिकेट और अगली डोज कब लगनी है और कहां लगनी है इसकी सारी जानकारी मिलेगी।

ये भी पढ़ें: हरसिमरत का राहुल पर निशाना, बोलीं- इंदिरा भी कहती थीं पंजाबियों को खालिस्तानी

गर्भवती महिलाओं को नहीं लगेगी वैक्सीन

जानकारी के लिए बता दें कि प्रेग्नेंट और स्तनपान कराने वाली महिलाएं अब तक किसी भी कोरोना वायरस वैक्सीन के क्लिनिकल परीक्षण का हिस्सा नहीं नहीं रही हैं। इसलिए गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इस समय कोविड-19 वैक्सीन नहीं दी जाएगी।

वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया

प्रत्येक वैक्सीन सेंटर पर वैक्सीन ऑफिसर-1 की भूमिका होगी। वो आपका रजिस्ट्रेशन चेक करेगा और ये सुनिश्चित करेगा कि आपको आगे भेजना है या नहीं। इसके बाद वैक्सीन ऑफिसर 2 आपके आधार कार्ड की जांच करेंगे। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो पैनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट की कॉपी दिखानी होगी और अगर ये भी नहीं है तो आपको सर्विस आईकार्ड दिखाना होगा। अगर ये भी नहीं है तो आपको उस संस्थान से जारी चिट्ठी दिखानी होगी। इसके बाद वैक्सीनेटर ऑफिसर आपको वैक्सीन लगाएगा। ये अधिकारी वैक्सीन लगाने के बाद वैक्सीन ऑफिसर-2 को वैक्सीन लगाने की सूचना देगा ताकि वो इसे अपने रिकॉर्ड में अपडेट कर ले।

Ashiki

Ashiki

Next Story