×

4 दिन होगी भयानक बारिश: इन राज्यों में पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, IMD का अलर्ट

मैदानी इलाकों को शीतलहर ने अपनी चपेट में लिया हुआ है। दिल्ली में बीते कई दिनों से लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है। तो वहीं दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्व मॉनसून के चलते कई राज्यों में अगले 3-4 दिनों तक बारिश हो सकती है।

Dharmendra kumar
Published on: 16 Jan 2021 3:02 AM GMT
4 दिन होगी भयानक बारिश: इन राज्यों में पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, IMD का अलर्ट
X
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं जिसकी वजह से तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है।

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में लोगों को मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। कई राज्यों में बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, तो कई इलाकों में ठंड से। उत्तर भारत में फिलहाल ठंढ से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं जिसकी वजह से तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है।

पहाड़ों पर बर्फबारी में थोड़ी देखी गई है, लेकिन मैदानी इलाकों को शीतलहर ने अपनी चपेट में लिया हुआ है। दिल्ली में बीते कई दिनों से लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है। तो वहीं दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्व मॉनसून के चलते कई राज्यों में अगले 3-4 दिनों तक बारिश हो सकती है।

ठंड ने बिहार और उत्तर प्रदेश में लोगों की हालत खराब कर दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि 16 से 20 जनवरी तक ठंड का सितम जारी रहेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि 16 से 20 जनवरी तक बिहार के कई इलाकों में शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री और अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

ये भी पढ़ें...दिल्ली में ये सभी फ्लाइंग ऑब्जेक्ट उड़ाने पर रोक, सुरक्षा को लेकर पुलिस हाई अलर्ट

Heavy Rain And Snowfall

उत्तर भारत में चल रही शीतलहर

मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों से मैदानी इलाकों में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं जिसके कारण उत्तर भारत में तापमान और गिर गया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में घना कोहरा पड़ रहा है जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि इन इलाकों में अगले 3-4 दिनों तक कोहरा पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें...MP में सबसे पहले हरिदेव को लगेगी कोरोना वैक्सीन, जानिए इनके बारे में

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 2 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल, केरल और माहे और लक्षद्वीप क्षेत्र में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी होगी।

ये भी पढ़ें...सेना के भयानक हथियार: हिले चीन-पाकिस्तान, देखें Drone Operation की झलकियां

अभी पड़ेगी भीषण ठंड

उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में भी भीषण ठंड पड़ रही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतर इलाके सुबह घने कोहरे की चपेट में रहे। शनिवार को भी यूपी के अधिकतर इलाकों कोहरे ने अपनी चपेट में ले लिया है। मौसम विभाग के मुताबिक ऐसे ही मौसम एक-दो दिन और बना रह सकता है। इस दौरान ठिठुरन भरी सर्दी बरकरार रहेगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story