×

महाराष्ट्र में फिर आ सकती है बहुत बड़ी आफत, सरकार की बढ़ी चिंता

महाराष्ट्र में सोमवार 15 फरवरी को 3365 नए केस सामने आये थे और इसी दिन 23 मौतें हुईं थीं। महाराष्ट्र में रिकवरी दर 95.7 फीसदी है और मृत्यु दर 2.49 फिसदी है। 

Shreya
Published on: 16 Feb 2021 7:17 AM GMT
महाराष्ट्र में फिर आ सकती है बहुत बड़ी आफत, सरकार की बढ़ी चिंता
X
महाराष्ट्र में फिर आ सकती है बहुत बड़ी आफत, सरकार की बढ़ी चिंता

लखनऊ: केरल के बाद अन महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। मुंबई, पुणे उअर, नागपुर जैसे बड़े शहरों में कोरोना के बढ़ते मामलों से संक्रमण की नई लहर का अंदेशा बन गया है। पिछले दो सप्ताह से महाराष्ट्र में अचानक बढ़ते कोरोना के मामलों ने महाराष्ट्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

सरकार आने वाले दिनों में कुछ सख्त कदम उठा सकती है। पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के मामले काफी कम हो गए थे। लेकिन पिछले दो सप्ताह से नए मामलों में फिर बढ़ोतरी होती दिखाई दे रही है।

क्यों बढ़ रहे कोरोना के केसेस?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये स्थिति लोगों का आवागमन बढ़ने और एहतियातों के प्रति लापरवाह होने से बनी है। जिस तरह अब सब कुछ अनलॉक हो गया है उससे लोगों में ये धारणा बन रही है मानों कोरोना खत्म हो गया है। सोशल दूरी, मास्किंग और हाथ साफ़ करने जैसे सामान्य से एहतियात भी लोग अब भूलते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: साइमा उबैद ने किया कमाल, बनीं कश्मीर की पहली महिला पावर लिफ्टर

अभी संकट है बरकरार

महाराष्ट्र के कोरोना टास्क फ़ोर्स के सदस्य डॉ शशांक जोशी का कहना है कि किसी को लापरवाह कतई नहीं होना चाहिए। अभी संकट बना हुआ है। अब तो अमेरिका में डबल मास्किंग की जरूरत महसूस की जा रही है। डॉ जोशी का कहना है कि भले ही दिखने में पहले की अपेक्षा मामले कम लग रहे हों लेकिन ये खुश होने की बात नहीं है।

corona virus new wave (फोटो- सोशल मीडिया)

सोमवार को सामने आए तीन हजार 365 नए केस

महाराष्ट्र में सोमवार 15 फरवरी को 3365 नए केस सामने आये थे और इसी दिन 23 मौतें हुईं थीं। अब भी पौने दो लाख लोग होम क्वारनटाइन में हैं। वैसे महाराष्ट्र में रिकवरी दर 95.7 फीसदी है और मृत्यु दर 2.49 फिसदी है। आंकड़ों के अनुसार अमरावती, यवतमाल और नागपुर में केस बढ़ने का ट्रेंड है। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के एक गांव में 27 लोग एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: अब नहीं बचेंगे फर्जी कॉल से लोगों को ठगने वाले, सरकार ने की बड़ी तैयारी

बढ़ रही भीड़

लंबे समय तक बंद रहने के बाद 15 दिन पहले ही मुंबई में लोकल ट्रेन की सेवा सामान्य नागरिकों के लिए भी शुरू की गई है। आम नागरिक सीमित अवधि में अब लोकल ट्रेन का उपयोग कर पा रहे हैं। लेकिन अभी यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सका है कि मुंबई में पुनः बढ़ते कोरोना मामलों के पीछे लोकल ट्रेन में बढ़ती भीड़ ही एक कारण है, या कुछ और।

यात्रियों के लिए कोविड का NTPCR टेस्ट अनिवार्य

कुछ सप्ताह पहले दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र ने दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, राजस्थान एवं गोवा से आने वाले विमान यात्रियों के लिए कोविड का एनटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया था। इन राज्यों से आने वाले विमान यात्रियों के लिए यह जांच अब भी अनिवार्य है। बाहर से आने वाले ट्रेन यात्रियों की भी विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर जांच की जा रही है।

नीलमणि लाल

यह भी पढ़ें: 32 मौतों से कांपा देश: मध्य प्रदेश में भीषण हादसा, नहर में समाई यात्रियों से भरी बस

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story