×

यहां 31 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन, एक दिन में सामने आए 5 हजार मामले

तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के मद्देनजर महाराष्ट्र में एक बार फिर से लॉकडाउन का विस्तार किया गया है। प्रदेश में 31 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

Shreya
Published on: 29 Jun 2020 11:34 AM GMT
यहां 31 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन, एक दिन में सामने आए 5 हजार मामले
X

मुंबई: देश में तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। आए दिन हजारों की तादात में नए मामले सामने आ रहे हैं। इस महामारी से सबसे बुरी तरह से महाराष्ट्र राज्य प्रभावित हुआ है। इस बीच तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के मद्देनजर महाराष्ट्र में एक बार फिर से लॉकडाउन का विस्तार किया गया है। प्रदेश में 31 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

31 जुलाई तक बढ़ाई गई लॉकडाउन की अवधि

बता दें कि महाराष्ट्र में मुंबई और पुणे में तेजी से कोरोन वायरस फैल रहा है। ऐसे में कोरोना पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस लॉकडाउन में आपको कौन से नियमों का पालन करना होगा।

यह भी पढ़ें: योगी का बड़ा फैसलाः 24 घंटे में एक बार जरूर दी जाएगी रोगी की जानकारी

इन नियमों का करना होगा पालन

मास्क पहनना अनिवार्य है।

सोशल डिस्टेंसिंग (दो गज की दूरी) मेंटेन करना अनिवार्य।

शादी में 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति।

बड़ी भीड़ जुटाने पर पाबंदी।

सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर देना होगा जुर्माना।

-सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर लगेगा जुर्माना

यह भी पढ़ें: चीन की चुनौती पर बड़ा कदमः उत्तराखंड ने सुरक्षा दृष्टि से मार्गों का निर्माण शुरू किया

कार्यस्थल के लिए क्या है निर्देश?

जितना हो सके घर से काम करने यानी वर्क फ्रॉम होम करें।

ऑफिस में अलग-अलग शिफ्ट में हो काम।

ऑफिर का बार-बार कराएं सैनिटाइजेशन।

कर्मचारियों की स्क्रीनिंग और साफ-सफाई का रखना होगा पूरा ध्यान।

यह भी पढ़ें: बड़ा खतराः अब बांध बनाने को लेकर भिड़ गए ये तीन देश, क्या होगा आगे

वहीं इस लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई, पुणे, नासिक, धुले, जलगांव, सोलापुर, औरंगाबाद, मालेगांव, अकोला, अमरावती, नागपुर जेसे शहरों में प्रतिबंधों के साथ कुछ गतिविधियों में छूट दी है, तो जानते हैं क्या हैं वो रियायतें।

इन शहरों में मिली ये छूट

मार्केट प्लेस और मॉल्स सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खोलने की अनुमति।

आवश्यक सामानों की दुकानें पहले के आदेश के मुताबिक चलेंगी।

ई-कॉमर्स, खाने की होम डिलिवरी की मिली छूट।

निर्माण स्थल (सरकारी या निजी) को भी दी गई छूट।

10 फीसदी या फिर 10 कर्मचारियों के साथ खुल सकेंगे ऑफिस।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची डेढ़ लाख के पार

बता दें कि महाराष्ट्र कोरोना महामारी से बहुत बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के पांच हजार 493 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इस अवधि में 156 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख 64 हजार 626 के पार पहुंच चुकी है। जबकि अब तक सात हजार 429 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि थोड़ी राहत की बात ये है कि राज्य में 86 हजार 575 मरीज बीमारी से रिकवर हो डिस्चार्ज हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में सुलगी 150 साल से दबी चिंगारी से आग, और भड़का सकती है राजनीति

अकेले मुंबई में सामने आए 75 हजार 539 मामले

अकेले मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के एक हजार 287 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 87 नई मौतें दर्ज की गई हैं। जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 75 हजार 539 पहुंच गई है। जबकि अब तक करीब चार हजार से भी ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। मुंबई में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 28 हजार छह तक पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस को तगड़ा झटकाः चीन मुद्दे पर मोदी विरोध पर नहीं मिला साथ

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story