×

कोरोना के चपेट में मोदी के ये मंत्री! आए थे संक्रमित डॉक्टर के संपर्क में

दुनियाभर में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है। भारत में भी कोरोना वायरस के पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस खतरनाक वायरस के अभी तक 128 मामले सामने आ चुके हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 17 March 2020 6:51 AM GMT
कोरोना के चपेट में मोदी के ये मंत्री! आए थे संक्रमित डॉक्टर के संपर्क में
X

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है। भारत में भी कोरोना वायरस के पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस खतरनाक वायरस के अभी तक 128 मामले सामने आ चुके हैं। केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने अपने आप को दिल्ली में होम क्वारंटाइन किया है। दरअसल, वह केरल में एक कांफ्रेंस में गए थे, जहां एक डॉक्टर कोरोना से पीड़ित था। हालांकि उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने एहतिहातन अपने आपको होम क्वारंटाइन किया था। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना का टेस्ट कराया। इस बीच कोरोना वायरस से देश में तीसरी मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें...कांग्रेस के बागी विधायक बोले, माफिया चला रहे कमलनाथ सरकार, BJP में शामिल…

भारत में कोरोना से तीसरी मौत

देश मे कोरोना वायरस के मामले 128 तक पहुंच गए हैं। सबसे बड़ी खबर यह है कि कोरोना से तीसरे शख्स की मौत का मामला सामने आया है। मुंबई के अस्पताल में 64 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई है। देश के 15 राज्यों तक कोरोना वायरस फैल चुका है और सबसे ज्यादा 39 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें...कोरोना से भारत में सब कुछ बंद: मरीजों का आंकड़ा 126, इलाज के लिए करना होगा ऐसा…

सभी बड़े धार्मिक स्थल बंद

महाराष्ट्र में सोमवार से कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं। सिद्धि विनायक मंदिर, शिरडी के साईं मंदिर समेत कई बड़े धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया है, तो वहीं दिल्ली में एक जगह पर 50 से ज्यादा लोगों के जमा होने पर रोक लगा दी गई है। जिम, नाइट क्लब, स्पा को भी 31 मार्च तक बंद किया गया है।

यह भी पढ़ें...कोरोना पर कांटेस्ट: बताएंगे बचाव के तरीके तो मोदी सरकार देगी इनाम

डिस्चार्ज पॉलिसी लागू

सबसे अच्छी बात यह है कि कोरोना संक्रमित शख्स ठीक भी हो रहे हैं। भारत में सबसे पहले कोरोना की चपेट में आए शख्स तो घर भेज दिया गया। सरकार ने डिस्चार्ज पॉलिसी भी बनाई है। इसके तहत 24 घंटे में दो नेगेटिव सैंपल के बाद ही कोरोना पीड़ित को घर भेजा जाएगा।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story