×

कोरोना का खौफ: भारत से नहीं जाना चाहते अमेरिकी, ये है वजह

कोरोना वायरस के कारण दुनिया में जो जहां है वहीं फंस कर रह गया है। भारत के लोग बाहर के कई देशों में फंसे है तो बाहर के कई लोग भारत में। इस लॉकडाउन के कारण फंसे हजारों अमेरिकी  अब स्वदेश लौटना नहीं चाहते

suman
Published on: 8 April 2020 3:35 AM GMT
कोरोना का खौफ: भारत से नहीं जाना चाहते अमेरिकी, ये है वजह
X
खुली हवा में सांस लेना भी खतरे से खाली नहीं, वैज्ञानिकों ने किया दावा

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण दुनिया में जो जहां है वहीं फंस कर रह गया है। भारत के लोग बाहर के कई देशों में फंसे है तो बाहर के कई लोग भारत में। इस लॉकडाउन के कारण फंसे हजारों अमेरिकी अब स्वदेश लौटना नहीं चाहते। अमेरिका में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले सामने आने के बाद अमेरिकी लोगों को स्वदेश लौटने में डर लग रहा है। अमेरिका के दूतावास संबंधी मामलों के लिए प्रधान उपसहायक विदेश मंत्री ईयान ब्राउनली ने इसकी जानकारी दी है।

यह पढ़ें...योगी कैबिनेट की बैठक आज: कोरोना के खिलाफ ये बड़े प्रस्ताव हो सकते हैं पास

800 लोगों में 10 ही जाना चाहते अमेरिका

ब्राउनली ने बताया कि भारत में मौजूद कई अमेरिकियों ने अपना स्वदेश लौटने का आवेदन वापस ले लिया है जबकि अमेरिकी सरकार ने उनके विमान का बंदोबस्त भी कर दिया था। ब्राउनली ने कहा, जब हमने वापस आने के लिए इच्छुक लोगों के बारे में पूछा था तो कई लोग सामने आए थे लेकिन इस सप्ताह जब भारत में हमारे कर्मियों ने करीब 800 लोगों को फोन किया तो केवल 10 ने ही वापस आने की इच्छा जाहिर की।

जबकि पांच अतिरिक्त विमान इसी सप्ताह भारत जाएंगे। कितने अमेरिकियों को देश वापस आने में मदद चाहिए।इसका सही आंकड़ा बता पाना मुश्किल है। हालांकि अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास में सात हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया था।

यह पढ़ें...कोरोना वायरस: इस शहर में बढ़ी मरीजों की संख्या, डोर-टू-डोर हो रही थर्मल स्‍कैनिंग

दक्षिण और मध्य एशिया मामलों की कार्यकारी सहायक मंत्री एलिस जी वेल्स ने कहा, सोमवार रात तक भारत से करीब 1300 अमेरिकी स्वदेश लौटे हैं। जबकि पांच अतिरिक्त विमान इसी सप्ताह भारत जाएंगे। वहीं दुनियाभर से करीब 43 हजार नागरिक लौट चुके हैं। दुनियाभर में करीब 80 से अधिक उड़ानें इस काम में लगी हुई हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

suman

suman

Next Story