×

कोरोना ने मचाया तांडव, भारत में तोड़ दिए सभी रिकाॅर्ड, फिर लागू होगा लाॅकाडाउन?

देश में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को कोरोना मरीजों के आंकड़े ने रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को कोरोना के करीब 11 हजार नए मामले देश में आए हैं। तो वहीं करीब 400 लोगों की जान चली गई है।

Dharmendra kumar
Published on: 12 Jun 2020 7:02 AM GMT
कोरोना ने मचाया तांडव, भारत में तोड़ दिए सभी रिकाॅर्ड, फिर लागू होगा लाॅकाडाउन?
X

नई दिल्ली: देश में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को कोरोना मरीजों के आंकड़े ने रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को कोरोना के करीब 11 हजार नए मामले देश में आए हैं। तो वहीं करीब 400 लोगों की जान चली गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपडेट जारी किया जिसके मुताबिक, अब देश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 97 हजार 535 तक पहुंच गई है, तो वहीं 8498 लोगों की मौत हो चुकी है।

पिछले 24 घंटे में 10 हजार 956 नए मामले केस आए हैं, तो 396 लोगों की जान चली गई है। एक दिन में कोरोना केस और मौत का अभी तक यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। कोरोना से देश में अब तक 1 लाख 47 हजार 195 लोग मरीज ठीक हो चुके हैं, तो वहीं एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 41 हजार 842 है।

कोरोना महामारी से देश के दो बड़ शहर मुंबई और दिल्ली में तबाही मची हुई है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 1800 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। राजधानी में मरीजों की संख्या 34 हजार 687 हो गई है, तो वहीं 1085 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 12 हजार 731 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 20 हजार 871 एक्टिव केस हैं।

यह भी पढ़ें...अनलॉक -1ः भारी नुकसान शहर बन गया हॉटस्पॉट, 2000 मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3607 नए केस सामने आए हैं। प्रदेश में अब तक का एक दिन में ये सबसे ज्यादा मामले हैं। तो वहीं 24 घंटे में 152 लोगों की जान चली गई है। महाराष्ट्र में अब तक 3590 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, तो वहीं कोरोना मरीजों की संख्या 97648 हो गई है। प्रदेश में अभी 47968 एक्टिव केस हैं। मुंबई की बात करें तो यहां कोरोना के 54085 मामले हैं। मुंबई में अब तक इस बीमारी से 1954 लोगों की जान चली गई है।

उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन लगाने के दिए संकेत

महाराष्ट्र में में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच मुख्ममंत्री उद्धव ठाकरे ने फिर से लॉकडाउन लगाने की बात कही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि अगर लोग पाबंदी का सम्मान करने में फेल रहे तो राज्य में एक बार फिर लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें...बड़ा संकटः केंद्र ने इस जगह बताई वेंटिलेटर व बेड की कमी, अब क्या होगा

माना जा रहा है कि सरकार के अनलॉक 1 लागू किए जाने के बाद से भी केस बढ़ रहे हैं। दिल्ली में भी यह हाल है वहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि उन्हें इलाज नहीं मिल रहा है। अब सवाल खड़ा रहा है कि क्या देश में फिर लाॅकडाउन लागू होगा।

दुनिया में चौथे नंबर पर भारत

गुरुवार को लगातार 11,000 से ज्यादा मरीजों के मिलने के साथ ही देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2,98,238 तक पहुंच गई है। इसके साथ ही भारत संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में स्पेन और ब्रिटेन दोनों को पीछे छोड़ते हुए अब दुनिया में चौथे नंबर पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें...तेज हुई कोरोना की रफ्तारः 75 लाख पॉजिटिव में 5 लाख सिर्फ रूस में

भारत ने स्पेन और ब्रिटेन दोनों को पीछे छोड़ा

पिछले कुछ दिनों में भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी तेजी आई है। यही कारण है कि भारत ने एक दिन में ही स्पेन और ब्रिटेन दोनों को पीछे छोड़ दिया। संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में अमेरिका अभी भी टॉप पर बना हुआ है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story